• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / इलाज के लिए चंडीगढ़ जा रहे लोगों की कार दुर्घटनाग्रस्त, महिला सहित 2 की मौत…3 जख्मी 

इलाज के लिए चंडीगढ़ जा रहे लोगों की कार दुर्घटनाग्रस्त, महिला सहित 2 की मौत…3 जख्मी 

January 24, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

शिमला, 24 जनवरी : चौपाल उपमंडल में आधी रात को हुए एक  सड़क हादसे में चालक समेत 2 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य जख्मी हैं। इन्हें आईजीएमसी शिमला रैफर  किया गया है। हादसा आधी रात 1 बजे छारकी दोपति नामक स्थान पर हुआ। हादसे का शिकार हुए सभी लोग नेपाली मूल के थे और आपस में रिश्तेदार थे। वे नेरवा व कोटखाई में रह रहे थे। मृतकों की पहचान चालक कमल(40) और कमलेश (60 )के रूप में हुई है। घायलों में मीरा, मीनाक्षी और कृश्णा शामिल हैं।इलाज के लिए चंडीगढ़ जा रहे लोगों की कार दुर्घटनाग्रस्त, महिला सहित 2 की मौत...3 जख्मी 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मीरा अपनी बेटी मीनाक्षी और अन्य रिश्तेदारों के साथ इलाज के लिए चंडीगढ़ जा रहे थे। शनिवार की रात 1 बजे बेगनर कार  (HP08A-3660) अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे का पता लगने पर चौपाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। चालक और एक महिला घटनास्थल पर मृत मिले। वहीं तीन महिलाओं को घायलावस्था में खाई से बाहर निकाला गया। इन्हें आईजीएमसी रैफर किया गया है।

एसपी शिमला मोहित चावला ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इस दुर्घटना को लेकर चौपाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Filed Under: दुर्घटनाएं, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

National

कृषि कानूनों को निरस्त नहीं किया गया तो संसद का करेंगे घेराव : टिकैत

कृषि कानूनों को निरस्त नहीं किया गया तो संसद का करेंगे घेराव : टिकैत

नई दिल्ली, 25 फरवरी : भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि अगर तीन कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया गया तो किसान संसद का घेराव करेंगे। टिकैत ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि अगर कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाता है तो फिर संसद के पास विरोध […]

सोशल मीडिया प्लेटफार्म नहीं कर सकेंगे मनमानी, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस

सोशल मीडिया प्लेटफार्म नहीं कर सकेंगे मनमानी, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस

नई दिल्ली, 25 फरवरी : केंद्र सरकार ने फेसबुक, ट्विटर जैसे तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स के यूजर्स की शिकायतों के मद्देनजर नई गाइडलाइंस जारी की है। सरकार ने आईटी रूल्स, 2021 को अधिसूचित किया है। अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म को यूजर्स की शिकायतों की सुनवाई के लिए ग्रीवांस रीड्रेसेल मैकेनिज्म बनाना होगा।         […]

More Posts from this Category

Recent Posts

  • मैं चार्जशीट एक्सपर्ट…सरकार कार्रवाई करे, हम तैयार : जीएस बाली  
  • रामपुर के ननखड़ी में भीषण अग्निकांड, 12 परिवार बेघर…मंदिर भी क्षतिग्रस्त,
  • कुल्लू : बेघर हुए 3 परिवार, 8 कमरों का अढाई मंजिला मकान जलकर राख
  • नालागढ़ हत्याकांड : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति को उतारा था मौत के घाट, 3 गिरफ्तार 
  • बिलासपुर में एक किलों 790 ग्राम चरस सहित 4 गिरफ्तार, सोनीपत ले जा रहे थे खेप 

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021