चंबा, 24 जनवरी : जिला चंबा के भाजपा के जिलाध्यक्ष योग राज शर्मा का निधन हो गया। जिससे जिला में शोक की लहर दौड़ गई । बीते दिन देर रात चंड़ीगढ़ में में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। 38 वर्षीय योगराज शर्मा पेशे से वकील थे। वे पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
बहरहाल, पांगी घाटी की जनता का दुख दर्द समझने वाला आज उनके बीच नहीं रहा। एक युवा वकील होने के नाते शर्मा लोगों की मांगों और समस्याओं के समाधान को सरकार के बीच महत्वपूर्ण रूप से पहुंचाते थे। गौरतलब है कि जनजातीय क्षेत्र पांगी से पहली बार किसी ने संगठन में जिलाध्यक्ष का ओहदा मिला और उन्होंने इस जिम्मेवारी का भी निर्वहन किया।