संगड़ाह, 24 जनवरी : बीडीसी संगड़ाह के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस रेणुका जी मंडल अध्यक्ष रह चुके विजय सिंह पुंडीर का पंचायत समिति चुनाव में हारना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। भराड़ी वार्ड से पंचायत समिति चुनाव में उतरे विजय सिंह पुंडीर को भाजपा समर्थित युवा उम्मीदवार देवेंद्र सिंह से हार का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं में शामिल विजय सिंह पुंडीर मंडल अध्यक्ष के अलावा भी संगठन में कईं अहम पदों पर रहे चुके हैं। इतना ही नहीं उनकी पत्नी बेलमंती पुंडीर जिला परिषद सदस्य भी रह चुकी है, इसलिए उनकी हार इलाके में चर्चा का विषय बनी है।सूत्रों के अनुसार जीतने की सूरत में विजय सिंह पुंडीर कांग्रेस के पंचायत समिति संगड़ाह के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हो सकते थे।
गौरतलब है कि, कांग्रेस विधायक के गृह क्षेत्र के जिला परिषद वार्ड-2 संगड़ाह से भी भाजपा प्रत्याशी सीमा कन्याल की जीत हुई है और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार लता भारद्वाज की हार हुई।