• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / राजनैतिक / कांग्रेस का भाजपा पर हमला, जयराम सरकार मौजमस्ती करने के लिए ले रही कर्ज 

कांग्रेस का भाजपा पर हमला, जयराम सरकार मौजमस्ती करने के लिए ले रही कर्ज 

January 23, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

शिमला, 23 जनवरी : कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर प्रदेश सरकार द्वारा रिज मैदान पर मनाए जाने वाले विशाल आयोजन पर सवाल किया है। पार्टी का कहना है कि प्रदेश सरकार भाजपा के नेताओं का बड़े बड़े बैनर लगा कर उनके गुणगान में करोड़ों रुपए खर्च कर रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने शनिवार को प्रेस वार्ता में कहा कि जब प्रदेश पूर्ण अस्तित्व में आया था तो उन्ही के नेताओं ने इसका विरोध किया था। उस समय उनके नेताओं ने स्टेट हुड को मारो ठुड जैसा नारा दिया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश निर्माण में भाजपा का कोई भी योगदान नही है। उनके नेता तो हिमाचल को पंजाब में मिलाने के पक्षधर थे।कांग्रेस का भाजपा पर हमला, जयराम सरकार मौजमस्ती करने के लिए ले रही कर्ज 

राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्जे पर कर्जा ले रही है। उन्होंने कहा कि अगर यह पैसा विकास पर खर्च होता तो वह कुछ नही कहते पर यह पैसा सरकार अपनी मौजमस्ती पर खर्च कर रही है, जिसपर कांग्रेस को घोर आपत्ति है। 

राठौर ने रिज मैदान पर होने वाले इस समारोह पर यह भी सवाल दागा कि एक तरफ इसके नीचे पानी के टैंक का मुरमत कार्य चल रहा है तो इसके ऊपर विशाल पंडाल लगाना यहां लोगों  की सुरक्षा को किसी खतरे में डालना है। उन्होंने कहा कि रिज मैदान का अधिकतर भाग निषेध घोषित है,ऐसे में इसके ऊपर बड़े आयोजन किसी खतरे से खाली नही है। इसलिए किसी की भी सुरक्षा से खिलवाड़ नही होना चाहिए।

राठौर ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार की नीयत और काम का कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है। इतिहास से छेड़छाड़ इसकी नियति रही है। रिज मैदान पर उनके नेताओं इंदिरा गांधी व परमार की प्रतिमा को जानबूझकर ढक दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान रोहतांग टनल से उनकी नेता सोनिया गांधी की शिलान्यास पटिका ही हटा दी गई।

उन्होंने कहा कि हिमाचल दिवस पर 25 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस रिज मैदान स्थित देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी व प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ.यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इस दौरान हिमाचल को बनाया कांग्रेस ने,सजाया कांग्रेस ने और संवारा कांग्रेस ने का नारा दिया जाएगा।

राठौर ने कहा कि प्रदेश जवाहरलाल नेहरू,स्व.इंदिरा गांधी,राजीव गांधी के साथ साथ केंद्र की सत्ता में रही कांग्रेस पार्टी की सरकारों व नेताओं का सदैव आभारी रहेगा जिनके प्रयासों से आज आधुनिक हिमाचल बना है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ.परमार जो हिमाचल निर्माता के तौर पर याद किये जाते है,वही उनके बाद ठाकुर रामलाल इसे आगे बढ़ाया और आज  वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल के निर्माता के तौर पर जाना जाता है।

उन्होंने कहा कि तीन साल के इस कार्यकाल में प्रदेश में बढ़ती बेरोज़गारी, महंगाई ने जहां लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है वही भ्रस्टाचार के सारे रिकॉर्ड भी टूट गये है।राठौर ने मुख्यमंत्री से कहा है कि वह अमित शाह से किसी पैकेज की घोषणा करवाए,जिससे प्रदेश का आर्थिक संकट दूर हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अगर ऐसी कोई मांग उनके समक्ष रखते है तो वह भी उनका समर्थन करेंगे।

Filed Under: राजनैतिक, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

National

यूसुफ पठान ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास

यूसुफ पठान ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास

नई दिल्ली, 27 फरवरी :  टीम इंडिया के ऑलराउंडर यूसुफ पठान ने शुक्रवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। युसूफ ने 24 सितंबर 2007 को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में पदार्पण किया था। इसके अलावा वनडे में उन्होंने 10 जून 2008 को पाकिस्तान के खिलाफ पदार्पण किया। टीम इंडिया […]

तेज गेंदबाज विनय कुमार ने क्रिकेट को कहा अलविदा

तेज गेंदबाज विनय कुमार ने क्रिकेट को कहा अलविदा

नई दिल्ली, 26 फरवरी : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज तथा रणजी में कर्नाटक की कप्तानी करने वाले विनय कुमार ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। 37 वर्षीय कुमार ने भारत के लिए 31 वनडे, 9 टी20 और 1 टेस्ट मैच खेला है। वनडे में उनका आखिरी मैच […]

More Posts from this Category

Recent Posts

  • हरिपुरधार में जगह-जगह कूड़े के ढ़ेर लगा रहे सुंदर कस्बे को ग्रहण…कौन जिम्मेदार? 
  • #Himachal : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म पर 2 युवकों को 20 साल, एक को 10 साल का कठोर कारावास
  • जंगल की चिंगारी से भड़की आग, अढाई मंजिला मकान जलकर राख
  • कुल्लू में डेढ़ किलोग्राम चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार 
  • यूसुफ पठान ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021