मंडी, 23 जनवरी : पंचायत चुनावों में सबसे बड़ी सीट मानी जाने वाली जिला विकास परिषद में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है, जबकि भाजपा की प्रचंड जीत हुई है। मंडी जिला की 36 सीटों में से 20 सीटों पर भाजपा ने प्रत्यक्ष रूप से अपना कब्जा जमा लिया है जबकि कांग्रेस प्रत्यक्ष रूप से सिर्फ एक ही सीट जीत पाई है। वहीं माकपा और भाकपा के तीन प्रत्याशी जिला परिषद का चुनाव जीतने में कामयाब हुए हैं। इसके अलावा 12 आजाद प्रत्याशी भी अपनी जीत सुनिश्चित कर पाए हैं लेकिन इनमें 3 भाजपा समर्थित और 3 कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी बताए जा रहे हैं।
यह वो लोग हैं, जिन्हें पार्टी ने अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित नहीं किया था, लेकिन इन्होंने अपने दम पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इस आंकड़े को भी देखा जाए तो कांग्रेस की झोली में सिर्फ 4 सीटें ही आ रही हैं। वहीं माकपा और भाकपा का समर्थन भी अगर कांग्रेस को मिल जाए तो यह संख्या 7 पर ही सिमट कर रह जाएगी। रही बात 6 अन्य आजाद उम्मीदवारों की तो कांग्रेस इन्हें अपने खेमे में लेने के बाद भी कुछ हासिल नहीं कर पाएगी।
यहां स्पष्ट कर दें कि यह चुनाव कभी पार्टी सिम्बल पर नहीं होता। लेकिन पार्टी द्वारा अपने अधिकृत प्रत्याशी मैदान में उतारे जाते हैं। उसी आधार पर यह परिणाम सामने आया है। हालांकि भविष्य में हर प्रकार के उल्टफेर की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
मंडी जिला परिषद 36 सदस्यों के परिणाम
वार्ड का नाम विजेता दल समर्थित
ढेलू लीला देवी आजाद (कांग्रेस)
नेरघरवासड़ा विजय कुमार आजाद
डलाह रविकांत माकपा
थाची हिमा देवी माकपा
भराडू कुशाल भारद्वाज माकपा
नगवाईं रीता देवी आजाद (कांग्रेस)
स्योग चंपा ठाकुर आजाद (कांग्रेस)
बथेरी शारदा देवी भाजपा
बासा मुकेश कुमार भाजपा
मझोठी द्रोंपती देवी भाजपा
रोड़ खीम दासी भाजपा
ब्रयोगी मीरादेवी आजाद (भाजपा)
चुराग चेतन गुलेरिया भाजपा
डैहर कर्मचंद चोपड़ा भाजपा
सलापड़ अंजू देवी भाजपा
खिलड़ा भूपेंद्र ठाकुर भाजपा
महादेव जसवीर आजाद
भडयाल पाल वर्मा आजाद (भाजपा)
लोअर रिवालसर प्रियंता शर्मा भाजपा
कोट (गोपालपुर) ज्ञान चंद भाजपा
बलद्वाड़ा ऊषा भाजपा
थौना चंद्रमोहन शर्मा आजाद (भाजपा)
लौंगणी जगदीश भाजपा
नवाही मुनीष शर्मा आजाद
ग्रयोह वंदना गुलेरिया भाजपा
दतवाड़ मीना कुमारी भाजपा
लांगणा ममता भाटिया भाजपा
ममेल बिहारी लाल भाजपा
जनेड़ वेद प्रकाश आजाद
कोटली कमलेश कुमारी भाजपा
कोट (बल्ह) जागृति कांग्रेस
बैहल मनीषा ठाकुर आजाद
सराहन किशोरी लाल आजाद
सांवीधार सीमा भाजपा
नौण हुक्कम ठाकुर भाजपा
कटौला इंद्रा देवी भाजपा