सराहां, तरुण खुराना
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की बीडीसी में पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला है। अब अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पद को लेकर जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। पार्टी के मंडलाध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू भी निर्वाचित हुए हैं। बीजेपी के शीर्ष नेता बलदेव भंडारी की बेटी कमलेश भंडारी भी पहली बार बीडीसी सदस्य बनी हैं। इसके अलावा जीत की हैट्रिक बना चुकी सुरैया शर्मा भी सामने हैं। नजरें इस बात पर टिकी हुई हैं कि क्या पार्टी नेता बलदेव भंडारी की बेटी को सहमति से अध्यक्ष या उपाध्यक्ष पद दिया जा सकता है या नहीं।
15 सदस्यीय पच्छाद बीडीसी के लिए सुबह 8.30 पर मतों कि गिनती शुरू हो गई थी। यहां कुश्ती स्टेडियम में स्थापित जंज घर में देर रात तक गिनती चली। सबसे पहले वार्ड नं 1 वासनी का परिणाम भाजपा के पक्ष में आया। यहां भाजपा के राकेश कुमार ने वीरेंद्र कुमार से 10 मतों की बढ़त बनाकर जीत दर्ज की। उन्हें 704 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी वीरेंद्र दत को 694 व अमित ठाकुर 618 मत मिले।
वार्ड नम्बर 2 लाना भलटा से निर्विरोध चुने गये। वही वार्ड नम्बर 3 मानगढ़ से अमरा देवी विजयी घोषित की गई। उन्हें 985 मत मिले, जबकि सरिता देवी को 933 मत मिले।वार्ड नम्बर 4 लाना बाका से सुख चैन सिंह विजयी घोषित किए गए। उन्होंने 881 मत हासिल किए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी डिम्पल ठाकुर को 639 व अनिल को 316 मत मिले।
वार्ड नम्बर 5 बजगा से ममता विजयी घोषित की गई। उन्हें 806 मत मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी राज कुमारी को 600व हेमलता को 513 मत मिले। वार्ड नम्बर 6 सराहां से शकुंतला देवी को 1556 मिले और उन्होंने जीत दर्ज की। जबकि उनकी प्रतिद्वंदी राधा देवी को 1253 मत मिले।
वार्ड नम्बर 7 सिरमौरी मन्दिर से चमन कश्यप विजयी घोषित किए गए, उन्हें 512 मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी अनूप को 163,बाबू राम को 317 यश पाल को469 व सेवा राम को 92 वोट मिले।
गौरतलब है कि विकास खंड पच्छाद में कुल 15 वार्ड है। लंच टाइम तक 7 वार्डो के परिणाम घोषित हो चुके थे। वार्ड नम्बर 8 काटली से कमलेश भंडारी विजयी घोषित की गई, उन्हें 1183 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी मंजुला शर्मा को 949 मत मिले। वार्ड नम्बर 9 सुरला जनोट से भावना को 1039 मत मिले। जबकि रजनी को 517 मत मिले। एक तरफा मुकाबले में भावना को विजयी घोषित किया गया।
नैनाटिक्कर से सचिन चुनाव जीते उन्होंने धनी सिंह को 68 मतों के अंतर से मात दी। बाग पशोग में सुरेंद्र नेहरू चुनाव जीते। उन्होंने रिशपाल को 29 मतों से हराया। डिलमन से सोहन लाल निर्वाचित हुए। उन्होंने राम लाल को 766 से मात दी। नारग से आशीष शर्मा विजयी रहे, उन्होंने अरुण को 133 मतों से हराया। दाड़ों देवरिया से सुरैया शर्मा निर्वाचित हुए उन्होंने 1सरोज को 437 मतों से हराया। इस तरह पच्छाद के कुल 15 वार्डों के चुनावी नतीजे देर सांय घोषित हुए।