• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / लडभड़ोल की आंचल ने रचा इतिहास, हो सकती है देश की दूसरी सबसे युवा सरपंच 

लडभड़ोल की आंचल ने रचा इतिहास, हो सकती है देश की दूसरी सबसे युवा सरपंच 

January 22, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

लडभड़ोल (मंडी)/लक्की  शर्मा
हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव 2021 के सभी चरण पुरे हो चुके है। इन चुनावों में लडभड़ोल क्षेत्र से भी कुछ युवा चेहरे चुनकर आए है। वहीं लडभड़ोल क्षेत्र की एक ऐसी पंचायत भी है जो इन पंचायत चुनावों में सबसे युवा प्रधान चुने जाने का गौरव हासिल कर सकती है। हालांकि सबसे युवा प्रधान होने की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पिछले पंचायत चुनावों की बात करें तो मंडी जिला के सराज क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत थरजून से जबना चौहान चुनकर आई थी। जबना चौहान को उस वक्त देश की सबसे युवा सरपंच होने का खिताब मिला था और यह खिताब मौजूदा समय में भी बरकरार है। जब जबना चौहान बतौर पंचायत प्रधान चुनी गई थी तो उस वक्त उसकी उम्र 21 साल 2 महीने थी।

बता दें कि इससे पहले रोहड़ू उपमंडल की ब्रासली पंचायत की सोनिका महज 21 साल 6 महीने में प्रधान पद पर नियुक्त हुई लेकिन आंचल ने उनका भी रिकॉर्ड तोड़ इस चुनाव की सबसे युवा प्रधान बन गई ।है  

लडभड़ोल की आंचल ने रचा इतिहास, हो सकती है देश की दूसरी सबसे युवा सरपंच 

अब लडभड़ोल क्षेत्र की एक युवा प्रधान ने दूसरे पायदान पर अपना नाम दर्ज करवा लिया है। अब लडभड़ोल क्षेत्र की नव निर्मित रक्तल-बघैर पंचायत की नवनिर्वाचित प्रधान आंचल कुमारी से 21 साल 4 महीने की उम्र में प्रधान चुनी गई है। लडभड़ोल क्षेत्र में आंचल कुमारी ने प्रधान बनकर जिले में नया इतिहास रचा है। लडभड़ोल क्षेत्र में तो अब तक 21 साल का कोई भी प्रधान नहीं बना था। आंचल कुमारी जोगिंद्रनगर से स्नातक की पढ़ाई पूरी कर रही हैं।

हिमाचल को मिली सबसे युवा प्रधान, 6 प्रत्याशियों को पछाड़ 21 साल की सोनिका बनी सरपंच

आंचल ने बातचीत में बताया कि उन्हें इस बात का गर्व है कि पंचायत के लोगों ने एक युवा उम्मीदवार पर अपना भरोसा जताया है।  बता दें कि रक्तल-बघैर पंचायत इस बार महिलाओं के लिए आरक्षित हुई थी। आंचल ने भी बतौर उम्मीदवार अपना नामांकन भरा था। उनके साथ एक अन्य महिला रीता देवी मैदान में थी। रीता देवी को 239 वोट मिले जबकि आंचल को 281 वोट मिले और इस तरह से आंचल ने 42 वोटों से जीत दर्ज की है।  आंचल  ने कहा की अपनी पंचायत के विकास में वह कभी पार्टी को बीच में नहीं लेकर आएंगी बल्कि पूरी पंचायत का एक समान दृष्टि से विकास करवाएंगी।

Filed Under: मंडी, मुख्य समाचार, युवा, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

National

आज 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित करेगा आयोग

आज 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित करेगा आयोग

नई दिल्ली, 26 फरवरी : भारत निर्वाचन आयोग आज (शुक्रवार) सायँ साढ़े चार बजे विज्ञान भवन में चुनावी राज्यों के संबंध में महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस करने जा रहा है। चुनाव आयोग पांच विधानसभा राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। यह प्रेस कांफ्रेंस विज्ञान भवन के हॉल  नंबर 5 में होगा। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, […]

नेहा कक्कड़ ने उत्तराखंड हादसे में लापता मजदूर के परिवार को दिए 3 लाख रुपए 

नेहा कक्कड़ ने उत्तराखंड हादसे में लापता मजदूर के परिवार को दिए 3 लाख रुपए 

मुंबई, 26 फरवरी : गायिका नेहा कक्कड़ उत्तराखंड के चमोली जिले में हाल ही में जलप्रलय के बाद लापता हुए मजदूर के परिवार को 3 लाख रुपये की मदद की है। ‘इंडियन आइडल सीजन 12’ के सेट पर आगामी सप्ताहांत में, दर्शक पहली बार शो के होस्ट हर्ष लिम्बाचिया और भारती सिंह को विशेष एपिसोड ‘इंडिया […]

More Posts from this Category

Recent Posts

  • नाहन : चौगान में गुम हुआ पर्स दस्तावेजों सहित मिला, नहीं मिली नकदी वापस
  • आज 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित करेगा आयोग
  • #Sirmour : 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार, गेहल निवासी वीरेंद्र की मौत
  • सोलन में दो दिन तक BJP ने किया मिशन रिपीट के लिए मंथन, अब मंडल स्तर…
  • हमें ठीक कर दो साहब, काफी समय से किसी ने नहीं ली सुध…गहरी नींद सोया है विभाग

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021