• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / राजनैतिक / भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप ने परिवार संग डाला वोट 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप ने परिवार संग डाला वोट 

January 21, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

नाहन, 21 जनवरी : सिरमौर/सोलन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने धर्मपत्नी रजनी कश्यप व बेटे विपुल कश्यप के साथ वीरवार को परिवार सहित ग्राम पंचायत बजगा में जिला परिषद व बीडीसी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वह परिवार सहित चावोला बोहल प्राथमिक पाठशाला में बनाए गए पोलिंग स्टेशन पर पहुंचे और मतदान किया। उन्होंने कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें भी लोकतंत्र के इस पर्व में आहुति डालने का मौका मिला। सुरेश कश्यप ने कहा कि उनका जिला परिषद बागपशोग वार्ड है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप ने परिवार संग डाला वोट 
मतदान के पश्चात् परिवार के साथ सुरेश कश्यप
     उन्होंने कहा कि इस पंचायती राज चुनावों में हिमाचल प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिल रहा है। पूरे हिमाचल में इस लहर का श्रय केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों और प्रदेश में जयराम ठाकुर सरकार की कुशल कार्य प्रणाली को जाता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 75% से ज्यादा मत हिमाचल प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को दिया है और हिमाचल प्रदेश में भाजपा को सभी चुनाव में प्रचंड बहुमत मिल रहा है।
       उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल बयानबाजी तक सीमित रह गई है और धरातल पर जनता कांग्रेस पार्टी को नकार चुकी है। आने वाले समय में 2022 के विधानसभा चुनावों में  भाजपा को भारी समर्थन मिलने जा रहा है, जिससे मिशन रिपीट कर भाजपा एक बार फिर हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव के बाद नगर निगम चुनाव में भी भाजपा को भारी बहुमत मिलेगा और भाजपा सभी नगर निगमों में अपने महापौर और उपमहापौर बनाने में सफलता प्राप्त करेगी। कांग्रेस पार्टी के पास न तो नेता है ना ही नीति है, जिसके कारण कांग्रेस भाजपा का हिमाचल प्रदेश में मुकाबला नहीं कर पाएगी।

Filed Under: राजनैतिक, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Sirmour news



Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • नाहन में नाइट ड्यूटी पर उतरी हिमाचल पुलिस के शौर्य की वीरांगनाएं 
  • कोरोना से 79 वर्षीय बुजुर्ग की टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत
  • राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार से सामान्य समय पर होगी शुरू
  • महिला दिवस पर 80 वर्षीय दादी मोहिंदर सम्मानित, DCW अध्यक्षा ने एक्ट्रेस कंगना को दी चुनौती
  • चंबा : बस में सफर कर रहे व्यक्ति से 4 किलो चरस बरामद

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021