• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / राजनैतिक / सुरेश कश्यप का दावा, दूसरे चरण में भाजपा के 807 प्रधान व 830 उपप्रधान विजयी

सुरेश कश्यप का दावा, दूसरे चरण में भाजपा के 807 प्रधान व 830 उपप्रधान विजयी

January 20, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

शिमला, 20 जनवरी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  ने कहा है की पंचायती राज चुनावों के द्वितीय चरण में 807 भाजपा समर्थित प्रधान जीते हैं और 830 उपप्रधान जीते हैं। भाजपा का प्रधान पद पर 72.45% का कब्जा रहा , यह प्रचंड जनसमर्थन अपने आप में एक इतिहास है कि जिस प्रकार से हिमाचल प्रदेश में जयराम सरकार के 3 साल पूर्ण हुए हैं उसके बाद भी जनता का अटूट विश्वास सरकार की सशक्त कार्यप्रणाली में बना हुआ है।सुरेश कश्यप का दावा, दूसरे चरण में भाजपा के 807 प्रधान व 830 उपप्रधान विजयी

उन्होंने बताया कि भाजपा के संगठनात्मक जिला चंबा में 81%, नूरपुर 69%, देहरा 69%, पालमपुर 70%, कांगड़ा 70%, कुल्लू 55%, सुंदरनगर 63%, मंडी 57%, हमीरपुर 71%, उना 76%, बिलासपुर 68%, सोलन 72%, सिरमौर 65%,महासू 53%, शिमला 46% और किन्नौर में 61% प्रधान जीत कर आए हैं।

उन्होंने कहा कि इस प्रचंड लहर में कांग्रेस के सभी दावे हवा-हवाई हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यह केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार के अंदर जनता का पूर्ण विश्वास का सबूत है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन मजबूत है और कार्यकर्ता धरातल पर काम कर रहे हैं एक-एक योजना को घर-घर तक पहुंचाने में एक एक कार्यकर्ताओं का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है जिसका परिणाम आज हमारे समक्ष आ गया है।

उन्होंने कहा कि आज नगर निकाय के चुनावों में भाजपा 28 नगर निकायों में कब्जा कर चुकी है। इससे स्पष्ट होता है की हिमाचल की समस्त जनता प्रदेश सरकार के 3 साल के कार्यकाल से संतुष्ट है।

Filed Under: राजनैतिक, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: BJP Himachal, Himachal News In Hindi



Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • नाहन में शिमला मार्ग पर बनोग तक 2 किलोमीटर लंबा जाम, कर्मचारी व स्टुडेंटस फंसे
  • मंदिर में दर्शन के लिए SDM से रिश्वत मांगने के मामले में होमगार्ड जवान पर कार्रवाई 
  • मानसिक तौर पर परेशान 73 वर्षीय बुजुर्ग ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
  • LPG, पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि पर विपक्ष ने लोकसभा में किया हंगामा
  • नाहन में 10 मार्च को होगा भेड़ पालकों के द्वार’ कार्यक्रम का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021