हमीरपुर, 20 जनवरी : लोक निर्माण विभाग सबडिवीजन धनेटा में कार्यरत बेलदार की रात को हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक बलदेव सिंह पुत्र मोठूराम ग्राम टंग डाकखाना झलान का रहने वाला था व लोक निर्माण विभाग धनेटा में बेलदार के पद पर कार्यरत था। रात को चौकीदार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा था। गत रात को ड्यूटी के दौरान उसे हार्ट अटैक हुआ व उसकी मौत हो गई।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता चरणजीत सिंह ने बताया कि सुबह सफाई कर्मचारी गया तो उसने बलदेव को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। जब उसने अंदर जाकर देखा तो बलदेव सिंह बिस्तर पर मृत पड़ा था। उसने हमें सूचित किया तब हमने पुलिस व बलदेव सिंह के परिवार वालों ने को सूचित किया। परिवार में उसके लड़के प्रदीप कुमार ने बताया कि उसके पिता जी दिल के मरीज थे उनको हार्ट अटैक होने से ही मृत्यु हुई है। किसी पर भी कोई शक नहीं है।
वही मौके पर पुलिस बल के साथ पंहुचे थाना प्रभारी नीरज राणा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार वालों तथा दफ्तर के कर्मचारियों के बयान दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है।