लड़भडोल/ लक्की शर्मा : नगर परिषद जोगिंदरनगर पर कांग्रेस कब्जा हो गया है। कांग्रेस समर्थित ममता कपूर को अध्यक्ष और अजय धरवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। बुधवार को हुए हाउस में केवल चार ही पार्षद मौजूद रहे। भाजपा समर्थित पार्षदों ने हाउस में हिस्सा नहीं लिया।
अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए एसडीएम अमित मैहरा की अध्यक्षता नगर परिषद की हाउस बैठक आरंभ हुई। इसमें नवनिर्वाचित पार्षद अजय धरवाल, वार्ड पांच से प्यार चंद और वार्ड सात से शीला देवी ने ममता कपूर को अध्यक्ष पद के लिए अपना समर्थन दिया। वहीं अजय धरवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया। अजय धरवाल दूसरी बार नगर परिषद के उपाध्यक्ष बने हैं।