• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / युवा / ऊर्जा व जोश के साथ नाहन का खोया वैभव लौटाने का संकल्प, शिक्षित श्यामा पुंडीर का ये ऐलान

ऊर्जा व जोश के साथ नाहन का खोया वैभव लौटाने का संकल्प, शिक्षित श्यामा पुंडीर का ये ऐलान

January 19, 2021 by शैलेंद्र कालरा Leave a Comment

नाहन, 19 जनवरी : चंद रोज में देश की दूसरी सबसे पुरानी नगर परिषद नाहन की अध्यक्षा के तौर पर श्यामा पुंडीर शपथ ग्रहण कर लेंगी। वो अपनी पारी शुरू करने को लेकर खासी उत्साहित हैं, ताकि शहर के खोए वैभव को लौटाने के लिए जल्द से जल्द अपनी कोशिश शुरू कर दें। 12वीं तक नवोदय स्कूल में पढ़ी श्यामा पुंडीर ने अंग्रेजी में पोस्ट ग्रैजुएशन की है। टैट की परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुकी हैं। 1621 में बसे नाहन शहर का इतिहास गरिमापूर्ण रहा है। लेकिन धीरे-धीरेे शहर को ये वैभव खोना पड़ा।ऊर्जा व जोश के साथ नाहन का खोया वैभव लौटाने का संकल्प, शिक्षित श्यामा पुंडीर का ये ऐलान

एमबीएम न्यूज नेटवर्क से बातचीत में उच्चशिक्षित श्यामा पुंडीर ने ऊर्जा व जोश के साथ नाहन के वैभव को वापस लाने के संकल्प की बात कही है। बता दें कि 2015 में पहली बार श्यामा पुंडीर पार्षद चुनी गई थी। दूसरी ही पारी में नगर परिषद की हाॅट सीट पर बैठने का अवसर प्राप्त हो गया है।

पेश है खास बातचीत के मुख्य अंश…
सवाल: आपके भाई इस समय सांसद के साथ-साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

जवाब: जी, भाई को जीवन में हमेशा फाॅलो किया है। इसमें चाहे पढ़ाई रही हो या फिर समाज सेवा को राजनीति का जरिया बनाना हो।

सवाल: क्या प्राथमिकताएं रहेंगी?
जवाब: हर कोई इस बात से वाकिफ है कि शहर में पार्किंग, सीवरेज व कच्ची गलियों इत्यादि की समस्या है। शहर का वैभव गौरवपूर्ण रहा है। इन बातों को लेकर ही प्राथमिकता के साथ-साथ रोड मैप तैयार करूंगी।

सवाल: बतौर चेयरपर्सन कब कार्यालय ज्वाइन कर रही हैं?
जवाब: चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब केवल इस पद की शपथ लेनी है। इसी के बाद कार्यालय में अपनी मौजूदगी शुरू करूंगी।

सवाल: उच्चशिक्षा प्राप्त की है, नौकरी की तरफ क्यों रूझान नहीं रहा?
जवाब: नवोदय से 12वीं करने के बाद नाहन काॅलेज से ही ग्रैजुएशन की है। अंग्रेजी विषय में पीजी करने के बाद टैट की परीक्षा भी उत्तीर्ण की हुई है। भाई को राजनीति के माध्यम से जनसेवा करते देखा। महसूस हुआ कि भाई की दिशा को ही फाॅलो किया जाना चाहिए।

सवाल: क्या उम्मीद की थी कि चेयरपर्सन के ओहदे तक पहुंचेगी?
जवाब: जी नहीं, केवल चुनाव मैदान में उतरी थी। ये नहीं सोचा था कि गरिमापूर्ण इतिहास को अपने दामन में समेटे उस नगर परिषद का दायित्व संभालूंगी, जिसे देश की दूसरी नगर परिषद होने का गौरव हासिल है।

सवाल: किसका आभार जताना चाहेंगी?
जवाब: देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की कार्यशैली से भी प्रभावित हूं। धन्यवाद करती हूं कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल में अहम ओहदा मिला है। स्थानीय विधायक डाॅ. राजीव बिंदल के प्रयासों से नगर परिषद में भाजपा को बहुमत मिला है। साथ ही अपने प्रबुद्ध मतदाताओं का धन्यवाद करना चाहती हूं, जिनकी बदौलत इस मुकाम तक पहुंची हूं।

About शैलेंद्र कालरा

Filed Under: युवा, राजनैतिक, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

National

राम मंदिर के लिए 2,100 करोड़ रुपए से अधिक जमा हुए : ट्रस्ट

राम मंदिर के लिए 2,100 करोड़ रुपए से अधिक जमा हुए : ट्रस्ट

अयोध्या, 28 फरवरी : अयोध्या के राम मंदिर निर्माण के लिए 44-दिवसीय धन जुटाने का अभियान शनिवार को समाप्त हो गया। इस पहल से जुड़े ट्रस्ट ने कहा कि उन्होंने 2,100 करोड़ रुपये से अधिक का संग्रह कर लिया है। 15 जनवरी को क्राउडफंडिंग अभियान की शुरुआत से पहले, ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर के […]

'सैटेलाइट लॉन्च से भारत-ब्राजील के बीच मजबूत साझेदारी की शुरुआत'

‘सैटेलाइट लॉन्च से भारत-ब्राजील के बीच मजबूत साझेदारी की शुरुआत’

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), 28 फरवरी : पृथ्वी अवलोकन उपग्रह अमेजोनिया -1 का सफल प्रक्षेपण भारत और ब्राजील के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए पहला कदम है। ब्राजील के विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और संचार मंत्री मार्कोस पोंटेस ने रविवार को यह बात कही। भारत ने रविवार की सुबह अपने रॉकेट पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-सी 51 […]

More Posts from this Category

Recent Posts

  • विधानसभा में विपक्ष के सवालों से बचना चाह रही सरकार : कुलदीप राठौर
  • कसौली में 35 वर्षीय विवाहिता ने मौत को लगाया गले, सुसाइड को उकसाने का आरोप  
  • हिमाचल :10 लाख की मिले मदद तो न्यूटन का नियम कर सकता हूं गलत साबित, देश को नोबल पुरस्कार…   
  • शिमला : ससुर ने बहू के साथ किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी 
  • शिमला का नर्सिंग कॉलेज बना कंटेनमेंट जाेन, 11 छात्राएं निकली कोरोना संक्रमित

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021