• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / राजनैतिक / नाहन नगर परिषद की हाॅट सीट पर BJP अध्यक्ष सुरेश कश्यप की बहन काबिज

नाहन नगर परिषद की हाॅट सीट पर BJP अध्यक्ष सुरेश कश्यप की बहन काबिज

January 19, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

नाहन, 19 जनवरी : देश की दूसरी सबसे पुरानी नगर परिषद नाहन में चेयरपर्सन की सीट पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की बहन श्यामा पुंडीर काबिज हो गई हैं। वहीं, उपाध्यक्ष पद की कुर्सी अविनाश गुप्ता को सौंपी गई है। भाजपा ने चुनाव में श्यामा पुंडीर व अविनाश गुप्ता को उतारा। वहीं कांग्रेस ने चेयरपर्सन के पद के लिए युवा पार्षद श्रुति चौहान व उपाध्यक्ष पद के लिए योगेश गुप्ता का पर्चा दाखिल किया। वोटिंग में भाजपा के प्रत्याशियों को 8 वोट प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस को 5 वोट मिले।

नाहन नगर परिषद की हाॅट सीट पर BJP अध्यक्ष सुरेश कश्यप की बहन काबिज
नगर परिषद् में बीजेपी काबिज़ होने की जानकारी देते डॉ बिंदल

बता दें कि चेयरपर्सन का पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। भाजपा के पास 8 पार्षदों में केवल श्यामा पुंडीर ही अनुसूचित जाति की महिला हैं। उनके नाम पर पहले से ही कोई संशय नहीं था। लेकिन भाजपा में उपाध्यक्ष के पद को लेकर खींचातानी की सुगबुगाहट नजर आ रही थी। संभवतः इसी की वजह से भाजपा ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की औपचारिक घोषणा करने में अधिक वक्त नहीं लगाया। 18 जनवरी को शपथ के बाद भाजपा के पार्षदों ने चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया था, लिहाजा बैठक को स्थगित कर दिया गया था।

चेयरपर्सन व उपाध्यक्ष की घोषणा के दौरान डाॅ. राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने जोड़तोड़ की राजनीति करने की कोशिश की है। साथ ही पंचायत प्रधानों की जीत को लेकर भी झूठा प्रचार किया जा रहा है। दीगर है कि नगर परिषद में भाजपा की 8 पार्षदों ने जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस के पाले में 5 पार्षद हैं। पार्षदों द्वारा शपथ ली जा चुकी है, केवल अब नगर परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का औपचारिक ऐलान बाकी था।

चुनाव को लेकर भाजपा के पार्षद नगर परिषद के सभागार में पहुंच चुके थे, लेकिन अंतिम समाचार तक कांग्रेस के पार्षद नहीं पहुंचे थे। कुल मिलाकर भाजपा व कांग्रेस पार्षदों को अपने-अपने खेमे में रखने में सफल रही है। गौरतलब है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप तीन भाई-बहन हैं। इनमें से एक बहन शिक्षिका हैं।

 

Filed Under: राजनैतिक, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Sirmour news



Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • सिरमौर जिला परिषद की अध्यक्षा सीमा कन्याल ने की मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट
  • कंगना ने स्मूदी की तस्वीर साझा की, हो गईं ट्रोल
  • नादौन के गांव से 28 वर्षीय युवक लापता…ढूढ़ने में करें परिजनों की मदद
  • आंध्र प्रदेश में 3,000 किलो गांजा बरामद, कीमत 80 लाख
  • मंडी शहर के जसप्रीत पॉल ने जीती राष्ट्रीय वर्चुअल साइकलिंग प्रतियोगिता

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021