हमीरपुर, 18 जनवरी : ग्राम पंचायत सुजानपुर के 8 पंचायतों में हुए चुनावों में रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। रंगढ़ पंचायत में सबसे रोमांचक मुकाबला हुआ। जहां पर 2 प्रत्याशियों को बराबर 214 मत मिले। जहां पर फिर पर्ची डालकर विजेता प्रत्याशी घोषित किया गया। जिसमें संजीव कुमार विजयी घोषित किए गए।
इसके अलावा बाकी सभी पंचायतों के परिणाम रविवार देर रात निकले। बेरी पंचायत में प्रीतम प्रधान और अरुण उप प्रधान चुने गए। खैरी पंचायत में किशोर प्रधान और जगदीश उपप्रधान, पनोह पंचायत में अनिल प्रधान और राजेंद्र उपप्रधान, रंगढ़ पंचायत में संजीव प्रधान और विजय उपप्रधान ,पटलाँदर पंचायत में किशोरी प्रधान और राजेश उपप्रधान, टीहरा पंचायत में मीना प्रधान और विजय उपप्रधान, डूहक पंचायत में राजेश उपप्रधान और युद्धवीर उपप्रधान और करोट पंचायत में समस्या देवी प्रधान और विकास उप प्रधान चुने गए।