• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / राजनैतिक / हिमाचल : भाजपा अध्यक्ष बोले, 73 फीसदी जीते…कांग्रेस चीफ का 73-75 प्रतिशत का दावा

हिमाचल : भाजपा अध्यक्ष बोले, 73 फीसदी जीते…कांग्रेस चीफ का 73-75 प्रतिशत का दावा

January 18, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

शिमला, 18 जनवरी : हिमाचल में सताधारी भाजपा और विपक्षी कांग्रेस ने रविवार को हुए पंचायत चुनाव के पहले चरण के चुनावों में अपने समर्थित उम्मीदवारों की बड़ी जीत का दावा किया है। ये चुनाव 1228 पंचायतों में हुए और इस दौरान 78 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। हालांकि ये चुनाव पार्टी के चुनाव चिन्ह पर नहीं लड़े गए थे।हिमाचल : भाजपा अध्यक्ष बोले, 73 फीसदी जीते...कांग्रेस चीफ का 73-75 प्रतिशत का दावा

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने आज शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता मे अपनी पार्टी के समर्थन वाले उम्मीदवारों के अधिकतम सीटें जीतने का दावा किया। उन्होंने कहा कि 1228 पंचायतों में से 904 सीटों पर भाजपा समर्थित प्रधान चुनकर आए। इसी प्रकार 895 सीटों पर भाजपा समर्थित उप प्रधान जीत कर आए। उन्होंने बताया कि 73.61 प्रतिशत सीटों पर भाजपा समर्थित प्रधान व 72.88 प्रतिशत सीटों पर भाजपा समर्थित उप प्रधनो ने जीत दर्ज कर जीत का परचम लहराया जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि पंचायतीराज चुनावों के प्रथम चरण में भारतीय जनता पार्टी ने 12 प्रशासनिक एवं 17 संगठनात्मक जिलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि हमीरपुर में भाजपा के 81.01 प्रतिशत प्रधान और 87 प्रतिशत उप प्रधान जीत कर आए। इसी प्रकार चंबा में 77 प्रतिशत, नूरपुर में 68.42 प्रतिशत, जिला देहरा में 73.21 प्रतिशत, पालमपुर में 74.51 प्रतिशत कांगड़ा में 75.44 प्रतिशत कुल्लू में 58.75 प्रतिशत सुंदरनगर में 61.96 प्रतिशत, मंडी में 74.49 प्रतिशत, ऊना में 74.02 प्रतिशत बिलासपुर में 65 प्रतिशत, शिमला में 67.12 प्रतिशत , महासू में 58.45 प्रतिशत और किन्नौर में 67.12 प्रतिशत प्रधानों की सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का कब्जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सिराज में 26 पंचायतों में चुनाव हुआ जिसमें से भाजपा ने प्रधान की 24 सीटें जीती और उप-प्रधान की 21 सीटें जीती। हमीरपुर में 14 पंचायतों में चुनाव हुआ जिसमें 14 प्रधान व 13 उप प्रधान की सीटों पर भाजपा का कब्जा रहा।

सुरेश कश्यप ने कहा कि अर्की क्षेत्र में 24 पंचायतों में चुनाव हुआ जिसमें से भाजपा समर्थित 19 प्रधान और 17 उप प्रधानों ने जीत दर्ज की। दूसरी तरफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने भाजपा के इस आंकड़े को खारिज करते हुए कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत का दावा किया है। राठौर ने कहा कि पहले चरण में उसे बुरी तरह हार का मूंह देखना पड़ा है। लोगों ने भाजपा के तीन साल के कामकाज को पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि भाजपा बताए कि मंडी संसदीय क्षेत्र के सासंद के बड़े भाई पंच तक का चुनाव कैसे हार गए, जबकि यह जिला मुख्यमंत्री का गृह जिला भी है।

कुलदीप राठौर ने कहा कि चंबा जिला में 75 प्रतिशत कांग्रेस समर्थित लोग चुन कर आये है। कांगड़ा में भी कांग्रेस ने बाजी मारी है। नूरपुर में 80 प्रतिशत से ज्यादा लोग हमारे जीते है। लाहुल स्पिति के काजा व लाहुल में कांग्रेस की जीत हुई है। कुल्लू जिला के मनाली से 75 प्रतिशत लोग हमारे जीते है। मंडी जिला 75 प्रतिशत और हमीरपुर जिला में 60 प्रतिशत से ज्यादा कांग्रेस के लोग चुन कर आये है। ऊना में 65 प्रतिशत के आसपास, सोलन में 67 प्रतिशत, सिरमौर में 65 प्रतिशत, शिमला जिला में 77 प्रतिशत कांग्रेस के लोग जीत कर आये है।

Filed Under: राजनैतिक, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

National

आज 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित करेगा आयोग

आज 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित करेगा आयोग

नई दिल्ली, 26 फरवरी : भारत निर्वाचन आयोग आज (शुक्रवार) सायँ साढ़े चार बजे विज्ञान भवन में चुनावी राज्यों के संबंध में महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस करने जा रहा है। चुनाव आयोग पांच विधानसभा राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। यह प्रेस कांफ्रेंस विज्ञान भवन के हॉल  नंबर 5 में होगा। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, […]

नेहा कक्कड़ ने उत्तराखंड हादसे में लापता मजदूर के परिवार को दिए 3 लाख रुपए 

नेहा कक्कड़ ने उत्तराखंड हादसे में लापता मजदूर के परिवार को दिए 3 लाख रुपए 

मुंबई, 26 फरवरी : गायिका नेहा कक्कड़ उत्तराखंड के चमोली जिले में हाल ही में जलप्रलय के बाद लापता हुए मजदूर के परिवार को 3 लाख रुपये की मदद की है। ‘इंडियन आइडल सीजन 12’ के सेट पर आगामी सप्ताहांत में, दर्शक पहली बार शो के होस्ट हर्ष लिम्बाचिया और भारती सिंह को विशेष एपिसोड ‘इंडिया […]

More Posts from this Category

Recent Posts

  • नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री-हर्षवर्धन सहित 5 कांग्रेसी विधायक पूरे सत्र के लिए निलंबित
  • नाहन : दिव्यांगों का धरना समाप्त करने पहुंचे नप अध्यक्षा-उपाध्यक्ष, हटेगी पार्किंग…
  • नाहन : चौगान में गुम हुआ पर्स दस्तावेजों सहित मिला, नहीं मिली नकदी वापस
  • आज 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित करेगा आयोग
  • #Sirmour : 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार, गेहल निवासी वीरेंद्र की मौत

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021