कुल्लू, 17 जनवरी : जिला पुलिस ने 127 किलोग्राम में से 111 किलोग्राम चरस मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अब तक इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने बंजार की श्रीकोट पंचायत के साहू गांव में 2 व्यक्तियों को 111 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था और उसके बाद पुलिस ने 15 जनवरी को एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया था लेकिन अब इस मामले में मामले में चौथी गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने बताया कि मामले में अभी छानबीन जारी है।
मामले में गिरफ्तार व्यक्तियों के अभी तक नाम सार्वजनिक नहीं किए है। लिहाजा ऐसा माना जा रहा है कि इस मामले में और भी बड़े नामों को खुलासा हो सकता है और पुलिस अभी और कई गिरफ्तारियां कर सकती है। बहरहाल मामले में गिरफ्तारियों का दौर जारी है।