सुंदरनगर, 17 जनवरी : हिमाचल में पंचायत चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया रविवार सुबह से शुरु हो गई है। प्रदेश में युवा हो या बुजुर्ग इसमें बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। दोपहर 12:बजे तक प्रदेश में लगभग 31% मतदान हुआ।
हिमाचल प्रदेश में के मंडी जिला में 190 ग्राम पंचायतों के लिए प्रथम चरण का चुनाव जारी है। इसी कड़ी में विकासखंड गोहर के चैलचौक में 100 वर्षीय राम शरण और उनकी पत्नी 91 वर्षीय तोडरी देवी ने मतदान किया। मतदान देते समय काफी बुजुर्ग पति-पत्नी काफी उत्साहित दिखे। वहीं उन्होंने युवाओं को संदेश दिया है कि मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। लोकतंत्र को मजबूत करें।