नाहन, 15 जनवरी : हाल ही में राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में शहर की शबाना सैय्यद ने समूचे देश में पहला स्थान अर्जित किया है। उत्तर प्रदेश के लखिमपुर खीरी जिला की एक संस्था द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। संगीत विषय में पीएचडी कर रही अमरपुर निवासी शबाना सैय्यद ने परास्नातक व मुक्त वर्ग में हिस्सा लिया था। अपनी प्रतिभा को पेश करते हुए शबाना ने संविधान को आकार देने वाली 15 महिलाओं में से एक विजय लक्ष्मी पंडित के कार्यों को अपने चित्र में बखूबी उकेर दिया।
प्रतियोगिता का आयोजन करने वाली संस्था की निदेशक भारती शर्मा ने बताया कि शबाना बहुमुखी प्रतिभा की धनी है। जल्द ही विजेताओं को ईनामी राशि व प्रमाणपत्र से अलंकृत किया जाएगा। बता दें कि शबाना सैय्यद बचपन से ही अलग-अलग प्रतिभाओं में महारत रखती हैं। दिवंगत पिता इमामुदीन भी एक नामी मूर्तिकार थे।