• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / पहले कार से मारी टक्कर, घायल को अस्पताल ले जाने की बजाय जंगल में फेंका # मौत

पहले कार से मारी टक्कर, घायल को अस्पताल ले जाने की बजाय जंगल में फेंका # मौत

January 14, 2021 by सुनील ठाकुर Leave a Comment

बिलासपुर, 14 जनवरी : सदर थाना के तहत बुधवार रात नैनो कार में सवार दो लोगों ने बस स्टेंड (Bus Stand) के पास एनएच-205 पर एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। कार में सवार लोगों ने घायल व्यक्ति को अस्पताल न पहुंचा कर बंदला रोड पर एक जंगल के पास फैंक दिया। बाद में परिवार के सदस्यों ने उसे तलाश करना शुरू किया और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को बंदला रोड पर एक जंगल के पास से बरामद किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।पहले कार से मारी टक्कर, घायल को अस्पताल ले जाने की बजाय जंगल में फेंका # मौत

जानकारी के अनुसार बुधवार रात मत्स्य विभाग (Fishery Department) मेें आउटसोर्स (Out Source) आधार पर नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विनोद कुमार निवासी तरेड कार्यालय से घर जा रहा था। बस स्टेंड के पास स्थित एक दुकान में दूध लेेेने के लिए रूका। वहां सडक पार करते समय एक नैनो कार ने उसे ज़ोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कार में सवार लोग उसे वहां से अस्पताल पहुंचाने के लिए ले आए। लेकिन इन लोगों ने गंभीर रूप से घायल विनोद कुमार को अस्पताल न पहुंचा कर उसे बंदला रोड पर एक जंगल के पास फैंक दिया।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी (Eye witness) रोहित ने पुलिस को बताया कि जिस नैनो कार में विनोद को अस्पताल में ले गए थे, वह उनसे 50 फीट दूर थी। उन्होंने शक के आधार पर गाड़ी का पीछा किया, लेकिन वह नहीं मिले। उन्होंने विनोद को जिला अस्पताल व चांदपुर स्थित एक निजी अस्पताल (Private Hospital) में तलाश किया। इसके बाद उन्होंने तुरंत इस संबंध में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार के बारे में पूरी जानकारी जुटाई तथा कार चलाने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। दूसरे व्यक्ति की तलाश जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

उधर, एएसपी अमित शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस को इस घटना के बारे में देर रात करीब 11 बजे सूचना मिली। पुलिस ने कार के संबंध में पूरी जानकारी जुटाई तथा कार चलाने वाले व्यक्ति से कड़ी पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई (Truth) उगल दी। पुलिस ने काफी मशक्कत करने के बाद शव को बंदला रोड पर एक जंगल (forest) के पास से बरामद किया। पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 व 279 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्ट मार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा दूसरे की तलाश जारी है।

About सुनील ठाकुर

Filed Under: दुर्घटनाएं, बिलासपुर, मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश



Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

National

राम मंदिर के लिए 2,100 करोड़ रुपए से अधिक जमा हुए : ट्रस्ट

राम मंदिर के लिए 2,100 करोड़ रुपए से अधिक जमा हुए : ट्रस्ट

अयोध्या, 28 फरवरी : अयोध्या के राम मंदिर निर्माण के लिए 44-दिवसीय धन जुटाने का अभियान शनिवार को समाप्त हो गया। इस पहल से जुड़े ट्रस्ट ने कहा कि उन्होंने 2,100 करोड़ रुपये से अधिक का संग्रह कर लिया है। 15 जनवरी को क्राउडफंडिंग अभियान की शुरुआत से पहले, ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर के […]

'सैटेलाइट लॉन्च से भारत-ब्राजील के बीच मजबूत साझेदारी की शुरुआत'

‘सैटेलाइट लॉन्च से भारत-ब्राजील के बीच मजबूत साझेदारी की शुरुआत’

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), 28 फरवरी : पृथ्वी अवलोकन उपग्रह अमेजोनिया -1 का सफल प्रक्षेपण भारत और ब्राजील के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए पहला कदम है। ब्राजील के विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और संचार मंत्री मार्कोस पोंटेस ने रविवार को यह बात कही। भारत ने रविवार की सुबह अपने रॉकेट पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-सी 51 […]

More Posts from this Category

Recent Posts

  • BBN में मुख्यमंत्री ने किए 29 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास
  • हमीरपुर : लोगों को खूब भा रहे हैं शूनणा के फूल, जानिए इससे जुडी खास बातें… 
  • #Himachal : बंदर के हमले के बाद ट्रक की चपेट में आया 15 साल का बालक, PGI रैफर 
  • पांवटा साहिब : डयूटी पर तैनात ट्रैफिक कर्मी को थप्पड़ मारने के मामले में दो निहंग गिरफ्तार
  • राम मंदिर के लिए 2,100 करोड़ रुपए से अधिक जमा हुए : ट्रस्ट

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021