शिमला, 14 जनवरी : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में पुलिस ने चरस की तस्करी करने वालों को पकड़ने में एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 111 किलो चरस को बरामद किया है। हिमाचल में अब तक यह चरस की सबसे बड़ी खेप है। 7 महीने पहले भी जिला पुलिस ने 42 किलो की चरस के साथ तस्करों को काबू किया था।
हिमाचल पुलिस मुख्यालय की प्रवक्ता मोनिका ने पुष्टि करते हुए कहा कि एक ऑपरेशन में कुल्लू पुलिस ने 111 किलोग्राम चरस पकड़ी है। इसकी कीमत करोड़ों में है। ऑपरेशन अभी भी जारी है और पूरी जानकारी जल्द ही सांझा की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह हिमाचल के इतिहास में सबसे बड़ी चरस बरामदगी है। जनवरी के महीने में अब तक पुलिस 33 किलो चरस पकड़ चुकी है। इनमें 4 मामलों में 2 किलो और 10 मामलों में एक किलो चरस सीज की गई है।