• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / नाहन में भाजपा के खिलाफ 51 फीसदी मतदान, क्या ये थी बिंदल की चाणक्य नीति

नाहन में भाजपा के खिलाफ 51 फीसदी मतदान, क्या ये थी बिंदल की चाणक्य नीति

January 12, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

नाहन, 12 जनवरी : नगर परिषद के चुनाव में करीब 51 फीसदी मतदाताओं ने भाजपा के खिलाफ मत का इस्तेमाल किया है। हालांकि 2017 के विधानसभा चुनाव की तुलना में बीजेपी ने शहरी मतदाताओं के वोट हासिल करने में आंशिक तौर पर इजाफा भी किया है, लेकिन शहर में नगर परिषद की सत्ता हासिल करने को लेकर बिंदल की चाणक्य नीति की भी चर्चा हो रही है। डॉ बिंदल को इस चुनाव में फोकस करना जरुरी था, क्योंकि 2017 के विधानसभा चुनाव में वोट बैंक में गिरावट आई थी। नाहन में भाजपा के खिलाफ 51 फीसदी मतदान, क्या ये थी बिंदल की चाणक्य नीति

      इस बात के सवाल का जवाब ढूंढा जा रहा है कि वार्ड नंबर 2, 9 व 10 में क्या निर्दलीय प्रत्याशियों का मैदान में उतरना इत्तफाक था या फिर भाजपा की रणनीति का ही एक हिस्सा था। इतना तय है कि वार्ड नंबर 2 व 10 में निर्दलीय प्रत्याशियों के मैदान में न होने की स्थिति में नतीजा बदल सकता था। वार्ड नंबर 13 में हालांकि बीजेपी ने अमरजीत सिंह को अधिकृत प्रत्याशी बनाया था, लेकिन दो आजाद उम्मीदवारों राकेश कुमार व बगेश कुमार ने 407 वोट हासिल किए, जो कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी से 23 मत अधिक हैं। इस वार्ड में कांग्रेस के हैवीवेट योगेश गुप्ता मैदान में थे।

      ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस वार्ड से बीजेपी का टिकट लेने के तलबदार ज्यादा हो गए थे। लिहाजा, सबको ही निर्दलीय मैदान में उतरने का संकेत दे दिया गया होगा। इसमें कोई दो राय नहीं है कि भाजपा सत्ता वापसी को लेकर इस वार्ड को अपनी जीत के अंकगणित में शामिल ही नहीं कर रही थी।

     बता दें कि वार्ड नंबर 10 में निर्दलीय प्रत्याशी वसीम अकरम मात्र 33 मतों से चुनाव हारे हैं। ये भी तय है कि अगर वार्ड नंबर 2 व 10 में मतों का ध्रुवीकरण  न होता तो इन वार्डों में कांग्रेस के प्रत्याशी जीतते। ऐसी परिस्थिति में कांग्रेस बहुमत हासिल कर सकती थी। यही नहीं, वार्ड नंबर 3 में कांग्रेस मात्र 3 वोटों से हारी है।

      संशय इस बात पर भी जाहिर किया जा रहा है कि क्या चुनाव से पहले कांग्रेस को भी इन तमाम बातों का अहसास था, अगर था तो चुप्पी क्यों साधे रखी गई।  अगर ओवरआल प्रतिशतता की बात की जाए तो कांग्रेस ने  41 प्रतिशत के आसपास मत हासिल किए हैं, जबकि भाजपा का शेयर 49 से 50 फीसदी के बीच रहा है। वहीं, अन्यों के खाते में 10 प्रतिशत वोट पड़े। नोटा भी 0 से 1 प्रतिशत के बीच रहा। मतों की संख्या की बात करें तो भाजपा ने 13 वार्डों में 6380 वोट हासिल किए। कांग्रेस ने 5225 वोट प्राप्त किए। अन्यों को 1263 वोट मिले। नोटा की संख्या 108 की रही।

      कुल मिलाकर 2-3 वार्डों में वोटों के विभाजन ने भाजपा को दोबारा सत्ता पर काबिज कर दिया है। दीगर है कि 13 में से केवल तीन ही वार्ड ऐसे थे, जहां दो से अधिक उम्मीदवार मैदान में थे। नाहन नगर परिषद में 67.18 फीसदी मतदाताओं ने अपने वोट का इस्तेमाल किया था। व्यवहारिक तौर पर ये प्रतिशतता 2 से 3 प्रतिशत अधिक मानी जा सकती है, क्योंकि मतदाता सूचियों में मृत लोगों के नाम भी शामिल थे। इसके अलावा कई अन्य विसंगतियां भी थी।

Filed Under: मुख्य समाचार, राजनैतिक, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: himachal news, Sirmour news



Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

National

राम मंदिर के लिए 2,100 करोड़ रुपए से अधिक जमा हुए : ट्रस्ट

राम मंदिर के लिए 2,100 करोड़ रुपए से अधिक जमा हुए : ट्रस्ट

अयोध्या, 28 फरवरी : अयोध्या के राम मंदिर निर्माण के लिए 44-दिवसीय धन जुटाने का अभियान शनिवार को समाप्त हो गया। इस पहल से जुड़े ट्रस्ट ने कहा कि उन्होंने 2,100 करोड़ रुपये से अधिक का संग्रह कर लिया है। 15 जनवरी को क्राउडफंडिंग अभियान की शुरुआत से पहले, ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर के […]

'सैटेलाइट लॉन्च से भारत-ब्राजील के बीच मजबूत साझेदारी की शुरुआत'

‘सैटेलाइट लॉन्च से भारत-ब्राजील के बीच मजबूत साझेदारी की शुरुआत’

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), 28 फरवरी : पृथ्वी अवलोकन उपग्रह अमेजोनिया -1 का सफल प्रक्षेपण भारत और ब्राजील के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए पहला कदम है। ब्राजील के विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और संचार मंत्री मार्कोस पोंटेस ने रविवार को यह बात कही। भारत ने रविवार की सुबह अपने रॉकेट पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-सी 51 […]

More Posts from this Category

Recent Posts

  • कसौली में 35 वर्षीय विवाहिता ने मौत को लगाया गले, सुसाइड को उकसाने का आरोप  
  • हिमाचल :10 लाख की मिले मदद तो न्यूटन का नियम कर सकता हूं गलत साबित, देश को नोबल पुरस्कार…   
  • शिमला : ससुर ने बहू के साथ किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी 
  • शिमला का नर्सिंग कॉलेज बना कंटेनमेंट जाेन, 11 छात्राएं निकली कोरोना संक्रमित
  • BBN में मुख्यमंत्री ने किए 29 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021