• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / पहली जंग जीते BJP प्रवक्ता विनोद ठाकुर, भोटा नगर पंचायत पर कब्जा 

पहली जंग जीते BJP प्रवक्ता विनोद ठाकुर, भोटा नगर पंचायत पर कब्जा 

January 11, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

हमीरपुर, 11 जनवरी  : गुटबाजी की जंग के बीच चुनावी समर में उतरी बड़सर भाजपा के नाराज गुट ने नगर निकाय चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है। नगर पंचायत भोटा में रविवार को हुए चुनाव के नतीजों में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर गुट के सात में से छह प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर नगर पंचायत पर कब्जा कर लिया है। जबकि पूर्व विधायक एवं हमीरपुर भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा गुट का सूपड़ा साफ हो गया है। जबकि कांग्रेस को भी एक ही सीट से संतोष करना पड़ा है।

    खेमेबाजी के दंगल का यह पहला बड़ा मुकाबला विनोद ठाकुर के पाले में गया है। नाराज गुट की इस बड़ी जीत ने सियासी गलियारों में खासी गर्माहट ला दी है। हालांकि अभी जिला परिषद, बीडीसी और पंचायतों के चुनाव होने बाकी हैं। लेकिन नाराज गुट का जैसा आगाज हुआ है अंजाम देखना वैसा ही दिलचस्प होने वाला है। पहली जंग जीते BJP प्रवक्ता विनोद ठाकुर, भोटा नगर पंचायत पर कब्जा 

   पहले दौर में सात में से चार सीटों के परिणाम घोषित हुए, जिनमें विनोद ठाकुर गुट ने चारों सीटों पर जीत के साथ शुरुआत की। इसके बाद आए तीन सीटों के नतीजों में भी इस गुट का पलड़ा भारी रहा और दो अन्य सीटों पर जीत के साथ नगर पंचायत पर एक तरफा विजय पा ली। भोटा की इस जीत ने बलदेव शर्मा को तगड़ा झटका दिया है।

   विधानसभा क्षेत्र की एकमात्र नगर पंचायत पर हुई इस हार ने बलदेव के फैसलों के खिलाफ भोटा के आम कार्यकर्ता की नाराजगी पर भी मुहर लगाई है। इन नतीजों ने भोटा में राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की सियासी जमीन की हकीकत भी उजागर करने का काम किया है।

 आजाद उम्मीदवार ने मारी बाजी
नगर पंचायत भोटा में आजाद उम्मीदवारों का बोलबाला रहा । 4 सीटों पर आजाद उम्मीदवारों ने अपना कब्जा जमाया , वहीं भाजपा की झोली में 2 सीटें आई और कांग्रेस 1 सीट पर सिमट कर रह गई।  वार्ड नंबर 1 से राजो देवी निर्वाचित घोषित की गई हैं। वार्ड नंबर 2 में सुषमा बाला, वार्ड नंबर 3  सपना देवी, वार्ड नंबर 4 अश्वनी कुमार, वार्ड नंबर 5  संजय कुमार, वार्ड नंबर 6 बलदेव और वार्ड नंबर 7 से बीना देवी चुनी गई हैं।

सुजानपुर में भाजपा कांग्रेस बराबर

नगर परिषद सुजानपुर में सभी 9 वार्डों में हुए चुनावों में भाजपा और कांग्रेस दोनों को चार- चार सीटें हासिल हुई है। अब सत्ता की चाबी निर्दलीय पवन कुमार के हाथों में है। उन्होंने स्पष्ट किया की अभी तक उन्होंने यह तय नहीं किया है कि वह किसके साथ जाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्हे ना भाजपा ने टिकट दिया है ना कांग्रेस ने। जो वार्ड का विकास करेगा वे उसके साथ है। उन्होंने कहा कि जो वार्ड की जनता तय करेगी वह उसके साथ जाएंगे।

नगर परिषद के कुल 9 वार्डो में से भाजपा और कांग्रेस समर्थित की चार चार सीटें आने के बाद सत्ता के समीकरण निर्दलीय प्रत्याशी पवन के  पास  हो गए हैं। जिसके चलते सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश दोनों ने एक साथ निर्दलीय जीते पवन कुमार के पास पहुंचे और उन्हें जीत की बधाई दी।

भाजपा की झोली में नगर पंचायत नादौन 
हमीरपुर की नगर पंचायत नादौन में भी भाजपा के उम्मीदवारों ने बाजी मारी है। भाजपा ने 4 सीटों पर परचम लहराया है वही आज़ाद व कांग्रेस उम्मीदवार को एक एक सीट हासिल हुई है। नगर पंचायत नादौन के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम विजय धीमान ने बताया कि वार्ड नंबर 1 से सुमना कुमारी, वार्ड नंबर 2 उषा, वार्ड नंबर 3  तरुण, वार्ड नंबर 4 सुषमा, वार्ड नंबर 5  योगराज, वार्ड नंबर 6 शम्मी और वार्ड नंबर 7 से अनीता कुमारी निर्वाचित हुई हैं।

 

Filed Under: मुख्य समाचार, राजनैतिक, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: himachal news



Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

National

राम मंदिर के लिए 2,100 करोड़ रुपए से अधिक जमा हुए : ट्रस्ट

राम मंदिर के लिए 2,100 करोड़ रुपए से अधिक जमा हुए : ट्रस्ट

अयोध्या, 28 फरवरी : अयोध्या के राम मंदिर निर्माण के लिए 44-दिवसीय धन जुटाने का अभियान शनिवार को समाप्त हो गया। इस पहल से जुड़े ट्रस्ट ने कहा कि उन्होंने 2,100 करोड़ रुपये से अधिक का संग्रह कर लिया है। 15 जनवरी को क्राउडफंडिंग अभियान की शुरुआत से पहले, ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर के […]

'सैटेलाइट लॉन्च से भारत-ब्राजील के बीच मजबूत साझेदारी की शुरुआत'

‘सैटेलाइट लॉन्च से भारत-ब्राजील के बीच मजबूत साझेदारी की शुरुआत’

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), 28 फरवरी : पृथ्वी अवलोकन उपग्रह अमेजोनिया -1 का सफल प्रक्षेपण भारत और ब्राजील के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए पहला कदम है। ब्राजील के विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और संचार मंत्री मार्कोस पोंटेस ने रविवार को यह बात कही। भारत ने रविवार की सुबह अपने रॉकेट पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-सी 51 […]

More Posts from this Category

Recent Posts

  • कसौली में 35 वर्षीय विवाहिता ने मौत को लगाया गले, सुसाइड को उकसाने का आरोप  
  • हिमाचल :10 लाख की मिले मदद तो न्यूटन का नियम कर सकता हूं गलत साबित, देश को नोबल पुरस्कार…   
  • शिमला : ससुर ने बहू के साथ किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी 
  • शिमला का नर्सिंग कॉलेज बना कंटेनमेंट जाेन, 11 छात्राएं निकली कोरोना संक्रमित
  • BBN में मुख्यमंत्री ने किए 29 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021