घुमारवीं , 26 दिसंबर: जिला सदर में कांग्रेस पार्टी के गलत निर्णय लेने के कारण एक बड़े कद्दावर नेता ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। जिसकी अधिकारिक घोषणा आज घुमारवीं के विधायक व मंत्री राजेन्द्र गर्ग औपचारिकता पूरी होने के बाद करेंगे। इसे चाहे कांग्रेस का नुक़सान कहें या भाजपा कि कांग्रेस के किले में सेंधमारी, लेकिन इतने बड़े नेता का इस तरह से खफा हो जाना कोई मामूली बात नहीं होती।
आपको बताते चलें कि बिलासपुर नगर परिषद में पिछले 15 सालों से सदस्य रहे कांग्रेस पार्टी के कमलेंद्र कश्यप ने कांग्रेस को छोड़ दिया है कमलेंद्र कश्यप कांग्रेस पार्टी के गलत निर्णय से खफा हैं और इसलिए वे भाजपा का दामन थाम रहे हैं। कमलेंद्र कश्यप कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष नगर परिषद में अध्यक्ष उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस अध्यक्ष तथा अन्य पदों पर रह चुके हैं। कांग्रेस के नेता और ईमानदार सिपाही के तौर पर कार्य कर रहे थे।
माना जाता रहा है कि जिला में कमलेंद्र कश्यप कांग्रेस पार्टी की एक मजबूत कड़ी थी लेकिन भाजपा की इस सेंध मारी में अब नगर परिषद चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने की पुष्टि खुद कमलेंद्र कश्यप ने की है। उन्होंने बताया की नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस अभी तक पार्टी के लोग प्रत्याशियों की सूची नहीं निकाल पाए है। जबकि भाजपा ने अपनी सूची निकाल दी है।
उधर कांग्रेस के आला नेताओं का मानना है कि अभी पार्टी ने पूरे सदस्यों को तय नहीं किया है इसलिए लिस्ट जारी नहीं की गई। लेकिन उधर भाजपा की मानें तो कांग्रेस की इस मजबूत कड़ी के टूटने के बाद भाजपा की नगर परिषद चुनाव में स्थिति और भी मजबूत हों गई है!