मंडी, 2 दिसंबर : वरिष्ठ पत्रकार एवं छायाकर बीरबल शर्मा के पिता किरपा राम का आज सुबह देहांत हो गया। वे 98 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी जटिलताओं से जूझ रहे थे। आज सुबह 7 बजे उन्होंने अपने पैतृक घर मसलाना कलां (जिला हमीरपुर) में अंतिम सांस ली।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, जिला के सभी विधायक, उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग मंडी की उपनिदेशक मंजुला, जिला लोक सम्पर्क अधिकारी मंडी सचिन संगर, प्रेस क्लब मंडी के प्रधान अंकुश सूद, महासचिव पुरूषोतम शर्मा और मंडी जिला के मीडिया एवं साहित्य जगत के समस्त प्रतिनिधियों ने वरिष्ठ संवाददाता एवं प्रसिद्ध छायाकार हिमाचल गौरव बीरबल शर्मा के पिता किरपा राम शर्मा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।