नाहन, 16 नवंबर: सिरमौर में चाइल्ड हेल्पलाइन ने दोस्ती सप्ताह की शुरूआत की है। इसके तहत स्लम एरिया में रहने वाले मासूम बच्चों के साथ खुशियां बांटी जा रही हैं। साथ ही पुलिस कर्मियों व स्थानीय लोगों की कलाई पर फ्रैंड शिप बैंड बांध कर एक खास शपथ भी दिलाई जा रही है। संकल्प करवाया जा रहा है कि अगर बेबस, बेसहारा व मुसीबत में बच्चों को देखेंगे तो तुरंत मदद के लिए आगे आएंगे।
टीम सदस्य सुंदर सिंह व परीक्षा द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में कालाअंब के खैरी क्षेत्र के स्लम एरिया में टीम के सदस्यों ने जमकर डांस किया। साथ ही बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ बाल संरक्षण के कानूनों के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। इस क्रम में सोमवार को टीम ने ददाहू में भी फ्रैंडशिप बैंड बांधे।
Latest
- सामान्य ज्ञान समाचार : भारतीय ऐतिहासिक अभिलेख आयोग नया Logo व आदर्श वाक्य
- बेटी के बाद उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर लगाया विराम
- ऊना : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बच्चों से भरी स्कूल बस, 5 बच्चे चोटिल
- गजब : 17,598 फीट पर माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पहुंचा हिमाचल का 6 वर्षीय बालक
- हिमाचल में सीजन का सबसे गर्म दिन, ऊना में पारा 38 डिग्री, चार दिन बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट