नाहन (एमबीएम न्यूज): सैनधार क्षेत्र के पनार गांव में 38 साल के भरत सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। हादसा दोपहर बाद का है। गंभीर अवस्था में भरत सिंह को नाहन अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। प्रारंभिक छानबीन में पुलिस को पता चला है कि नशे की हालत में भरत सिंह ने यह कदम उठाया। डीएसपी प्रताप सिंह ठाकुर ने पुष्टि करते हुए कहा कि छानबीन की जा रही है।
Previous Articleदून भाजपा प्रवक्ता सहित आधा दर्जन लोगों पर मामला दर्ज
Next Article रेणुका मेले से अगवा लडकी बरामद, आरोपी गिरफतार