ऊना, 25 सितम्बर : थाना बंगाणा के तहत ऊना-भोटा नेशनल हाईवे पर बंगाणा के समीप कोटला गांव में हुए सड़क हादसे में महिला समेत दो की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोहित कुमार पुत्र तरसेम सिंह निवासी भलेत व हरवंसी देवी पत्नी सतपाल निवासी नेरी बुधान के रूप में हुई है। युवक बाइक व महिला कार में सवार थी। दोनों विपरीत दिशा से आ रहे थे। उक्त घटना से समूचे क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया है। स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार वीरवार रात्रि करीब 11 बजे मोहित कुमार निवासी भलेती बाइक पर सवार होकर अपने घर की दिशा में जा रहा था। कोटला गांव में पहुंचने पर विपरीत दिशा से आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार व कार में बैठी महिला हरवंसी देवी निवासी नेरी को गंभीर चोटें लग गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सिविल अस्पताल बंगाणा पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त दुर्घटना में पुलिस मामला दर्ज कर लिया है व जांच की जा रही है।
Latest
- टांग गंवा मासूम बहनों के प्राण बचाने वाले युवक की वीरता, नेताओं के मुख से नहीं निकले दो शब्द….
- हमीरपुर : अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रैक्टर चपेट में आने से चालक की दर्दनाक मौत
- सामान्य ज्ञान समाचार : भारतीय ऐतिहासिक अभिलेख आयोग नया Logo व आदर्श वाक्य
- बेटी के बाद उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर लगाया विराम
- ऊना : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बच्चों से भरी स्कूल बस, 5 बच्चे चोटिल