शिमला, 10 सितम्बर : हिमाचल प्रदेश में तय सीमा के अंदर पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव करवाए जाएंगे। सरकार ने प्रदेश में समय पर नई पंचायतों के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। नई पंचायतों के गठन के लिए जनसंख्या के साथ-साथ भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए मापदंड तय किए गए हैं। प्रदेश में कुल 325 नई पंचायतों का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह बात वीरवार को विधानसभा में प्रश्रकाल के दौरान कही।
उन्होंने विपक्ष के नेता पर तंज कसते हुए कहा कि आप हमारे हलके पर नजर क्यों रखते हैं। बैकवार्ड पंचायतें चौपाल, रोहड़ू, द्रंग, आनी आदि कई विधानसभा क्षेत्रों में है। इसलिए भौगोलिक दृष्टि से इन पंचायतों में जनसंख्या की शर्त को थोड़ा रिलैक्स किया गया है। इससे पहले विधायक हीरालाल, इंद्र दत्त लखनपाल तथा विनय कुमार के मूल सवाल जवाब में प्रदेश में हर 5 साल के बाद रोस्टर में परिर्वतन होता है। इस बार भी रोस्टर बदलेगा। कुल नई ग्राम पंचायतों की संख्या 325 हो गई है।
उन्होंने कहा कि 22 अगसत के पश्चात नई पंचायतों के गठन को लेकर प्राप्त लंबित प्रस्तावनाओं पर अब सरकार द्वारा कोई विचार नहीं किया जाएगा क्योंकि अब यह प्रक्रिया बन्द कर दी गई है।