नाहन, 28 अगस्त : शहर की नगर परिषद के पूर्व अध्यक्षा श्रीमती लाजवंती देवी का बीती शाम 65 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। पारिवारिक जानकारी के मुताबिक वीरवार शाम हृदय गति रुकने की वजह से निधन हुआ है। शुक्रवार 11:00 बजे के आसपास अंत्योष्टि की जाएगी।
कांग्रेस समर्थित नगर परिषद में अध्यक्षा रह चुकी दिवंगत लाजवंती हालांकि कुछ समय से राजनीति में सक्रिय तौर पर नजर नहीं आ रही थी,लेकिन कांग्रेस से भी कभी अलग नहीं हुई। दिवंगत लाजवंती के निधन से शोक की लहर है। पूर्व अध्यक्ष के बेटे राकेश कुमार ने बताया कि आज अंतिम संस्कार किया जा रहा है। उनका कहना था कि अचानक ही हृदय गति से निधन हुआ।