केलांग(एमबीएम न्यूज): विश्व हिंदू परिषद् के पुरोधा एवं अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक सिंघल के परिनिर्वाण के बाद जहां सारे देश में उनके अस्थि कलशों को श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु घुमाया जा रहा है। वहीं लाहौल-स्पीति में बहने वाली चंद्रभागा नदी के संगम में 28 नवंबर को उनकी अस्थियों को विसर्जित किया जाएगा। यह जानकारी विश्व हिंदू परिषद् के प्रांत संगठन महामंत्री मनोज कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि 23 नवंबर से अशोक सिंघल के अस्तु कलशों को दर्शनों हेतु पूरे हिमाचल में स्थान स्थान पर आम जनता के लिए लाया जाएगा एवं 28 नवंबर को लाहौल-स्पीति में बहने वाली चन्द्रभागा नदी के संगम पर बोध और हिन्दू रीति-रिवाजों के इनकी अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा।
मनोज कुमार के मुताबिक इस सारे कार्यक्रम को लाहौल स्पिति के ही डॉ. चंद्र मोहन परशीरा के नेतृत्व में किया जाएगा। डॉ. चंद्र मोहन परशीरा ने संपर्क करने पर बताया कि चंद्रभागा नदी का प्राचीन नाम असिक्नी है और यह अत्यंत महत्वपूर्ण पिउरानिक नदी है, जिसका वर्णन ऋग्वेद के नदी स्तुति सूत्र में व शिव पुराण में गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के साथ आता है। सदियों से इस नदी में अस्तु विसर्जन को पवित्र माना जाता है और यहां तक कि महर्षि वशिष्ठ की अस्थियों को भी इसी पवित्र संगम में विसर्जित किया माना जाता है।
परशीरा ने बताया कि लाहौल स्पिति वासियों के लिए यह अत्यंत गौरव की बात है कि विश्व प्रसिद्ध धार्मिक और सामाजिक नेता अशोक सिंघल की अस्थियों के विसर्जन के लिए विश्व हिन्दू परिषद् ने लाहौल की इस पौराणिक नदी को चुनाए इससे न केवल चन्द्रभागा संगम का धार्मिक महत्व विश्व भर में उजागर होगा अपितु भविष्य में इससे पर्यटन की भी अपार संभावनाएं उभरेंगी व आने वाले समय में एक बार पुन: देश भर के हिन्दू और बोध अस्तु विसर्जन के लिए इस पवित्र स्थान पर आएंगे। मनोज कुमार ने बताया कि इस आयोजन में अनेकों साधु-महात्माओं और बोध लामाओं के साथ विश्व हिन्दू परिषद् के अनेकों नेता भी रहेंगे।
विश्व हिंदू परिषद् के लाहौल-स्पीति जिला के अध्यक्ष प्रेम लाल, महामंत्री अजीत सिंह, सतीश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष नील चंद, बजरंग दल संयोजक किशन ठाकुर, उपाध्यक्ष राम सिंह, सुरेन्द्र सिंह सहित कुल्लू के विश्व हिंदु परिषद प्रांत प्रचार प्रमुख एवं मंडी विभाग अध्यक्ष, मंडी विभाग के मंत्री हरदीप, दुर्गा वाहिनी संयोजिका रजनी ठुकराल, मांचली ठाकुर, संपर्क प्रमुख मंडी विभाग अवनीश कात्यायिन, मंत्री टूटू मलिक के साथ लाहुल के सैंकड़ों कार्यकर्ता इस अस्तु विसर्जन में शामिल होंगे।