नाहन-4-अगस्त: प्रदेश निर्माता की 114वीं जयंती के अवसर पर आज नाहन के मालरोड़ स्थित डॉ परमार(founder of Himachal Pardesh) की प्रतिमा पर सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप(MP Suresh Kashyap) ने पुष्पांजलि भेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिमाचल कभी भी डा. परमार के योगदान को भुला नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि डॉ परमार के लिए सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके दिखाए गए मार्ग पर ईमानदारी के साथ चलें और प्रदेश के लिए जो सपना उन्होंने देखा था उसे साकार करने के लिए मिलजुल कर कार्य करना होगा।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक नाहन डॉ0राजीव बिंदल ने उनकी प्रतिमा को श्रद्धा सुमन भेंट करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की नीवं रखने में डॉ0परमार की महत्वूपर्ण भूमिका रही है और हिमाचल कि युवा पीढ़ी को उनके बताए रास्तों पर चलकर उनके गुणों को आत्मसाद कर हिमाचल को श्रेष्ठ राज्य बनाने का प्रयास करना चाहिए। श्रद्धा सुमन भेंट करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक कुश परमार, भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, नगर परिषद की अध्यक्षा रेखा तोमर, उपायुक्त सिरमौर डॉआरकेपरूथी, अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा, एसडीएम नाहन विवेक शर्मा, सहायक आयुक्त प्रियका चन्द्रा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।