शिमला, 01 अगस्त : चंडीगढ़ में जिंदगी व मौत के बीच संघर्ष कर रहे हिमाचल पुलिस के जवान राहुल हीर को इलाज के लिए आर्थिक मदद की दरकार है। इलाज के लिए 15 लाख से अधिक की राशि का खर्च बताया गया है। प्रथम आईआरबी बटालियन बनगढ़(ऊना) ने भी आधिकारिक तौर पर मदद का आग्रह किया है।
सोशल मीडिया में आर्थिक मदद को लेकर अभियान भी शुरू किया गया है। सोशल मीडिया में एक मैसेज में प्रथम आईआरबी बटालियन के कमांडेंट का कहना है कि 30 जुलाई 2020 को कांस्टेबल राहुल एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हुआ। उनके मुताबिक परिवार ने इलाज के लिए मदद मुहैया करवाने का आग्रह किया है। कमांडेंट ने बटालियन में तैनात अधिकारियों व कर्मियों को उपचाराधीन कांस्टेबल के लिए अधिक से अधिक राशि मुहैया करवाने का आग्रह किया है। कांस्टेबल से जुड़ी जानकारी लेने के लिए आईआरबी बटालियन वनगढ़ में दूरभाष संख्या 01975- 230730 पर संपर्क किया जा सकता है।
इस खाते पर भेजी जा सकती है राशि:
Ct. Rahul Heer No 534
Account No. 050601507255
ICICI BANK UNA (H.P.)
IFSE CODE – 0000506
Latest
- हिमाचल में 15000 फीट पर बसे इस गांव में पहली बार बजी फोन की घंटी, PM मोदी ने की बात
- नलवाड़ मेले की निगरानी के लिए पेड़ों को छलनी कर लगा दिए CCTV कैमरे
- IIT मंडी का शोध, अब कम उर्वरक भी लंबे समय तक पौधे को देता रहेगा पोषण
- काश! नाहन में ट्रैफिक पुलिस की बाकी इलाकों में भी हो क्लिपिंग की कार्रवाई, ऐसी उम्मीद…
- मंडी : प्रेरणा उत्सव के लिए जिला स्तर पर 30 में से 4 बच्चों का होगा अंतिम चयन