शिमला 31 जुलाई : जयराम सरकार ने तीन मंत्रियों को शपथ दिलवाने के बाद आज फेरबदल भी कर दिया है। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज को अब शहरी विकास, टीसीपी व हाउसिंग लॉ के अलावा संसदीय मामलों का विभाग दिया गया है। अब तक के सबसे पावरफुल मंत्री गोविंद ठाकुर से ट्रांसपोर्ट व वन विभाग वापस लिया गया है। अब वह शिक्षा मंत्री होंगे।
इसके अलावा सोलन से ताल्लुक रखने वाले डॉक्टर राजीव सैजल को स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया है। सिरमौर से ताल्लुक रखने वाले सुखराम चौधरी को ऊर्जा मंत्री बनाया गया है। जबकि कांगड़ा से ताल्लुक रखने वाले राकेश पठानिया को वन व युवा सेवाएं व खेल मंत्री बनाया गया है। वही बिलासपुर से राजेंद्र गर्ग को फूड व सिविल सप्लाई के अलावा प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी मंत्री बनाया गया है। उधर पहले से ही मंत्रिमंडल में शामिल सरवीण चौधरी अब सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग देखेंगी। जबकि रामलाल मारकंडा तकनीकी शिक्षा ट्राईबल मामलों के मंत्री होंगे।
वही वीरेंद्र कंवर ग्रामीण विकास, कृषि व पशुपालन विभाग का कार्य देखेंगे। उद्योग मंत्री विक्रम सिंह होंगे। मंत्रिमंडल में विक्रम सिंह के रुतवे को भी बढ़ाया गया है। ट्रांसपोर्ट के साथ श्रम विभाग भी सौंपा गया है। उधर सरकार में दमदार मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर जल शक्ति मंत्रालय के अलावा राजस्व बागवानी व सैनिक वेलफेयर को भी संभालेंगे। मुख्यमंत्री के पास फाइनेंस, सामान्य प्रशासन, प्लानिंग के अलावा वह विभाग भी रहेंगे जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं। इसमें एक्साइज व टूरिजम भी शामिल है।