संगड़ाह, 31 जुलाई : उपमंडल के अंतर्गत आने वाले नौहराधार लोक निर्माण विभाग में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता रजत राय की अचानक वीरवार को सुबह छाती में दर्द उठने से मृत्यु हो गई थी। 21 वर्षीय रजत राय पानीपत के रहने वाले थे और वह बुधवार शाम अपने घर से नोहराधार पहुंचे थे। प्रशासन द्वारा नियमानुसार उन्हें होम क्वॉरेंटाइन किया गया।
वीरवार प्रात: उन्होंने अचानक छाती में दर्द होने की जानकारी संबंधित सहायक अभियंता को दूरभाष पर दी। सूचना मिलते ही सहायक अभियंता रजत राय को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहराधार ले जाया गया था। मगर पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया। बाहरी राज्य से आने पर लोगों में दहशत फैल गई थी कि वह कोरोना संक्रमित हो सकता है, लेकिन शुक्रवार को दिन के बुलेटिन में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। यह क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है।
थाना प्रभारी जीतराम भारद्वाज ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनो को सौंप दिया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद लगेगा।
Latest
- WATCH VIDEO : विक्रमादित्य सिंह बोले, मंडी में आपदा के दौरान कंगना जी क्यों नहीं दिखीं?
- मनाली : हिमस्खलन की चपेट में आया JCB ऑपरेटर, लापता…रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- धर्मशाला : नशा निवारण जागरूकता : शैक्षणिक संस्थानों पर रहेगा विशेष फोक्स : डीसी
- आवासीय आयुक्त ने विद्यालय प्रबंधन समितियों को किया सम्मानित
- डाईस वेब पोर्टल के माध्यम से लगेगी कर्मचारियों की चुनावी डयूटी, डाटा अपलोड करना अनिवार्य