नाहन : शहर के गोविंदगढ़ मोहल्ले में कोरोना का कहर जारी है। 13 मामलों के बाद अब 7 नए मामले आए हैं। 320 सैंपल में से 100 की रिपोर्ट पेंडिंग है जबकि 213 नेगेटिव पाए गए। इसके अलावा सात संक्रमित मिले हैं।
नए मामलों में 2 पुरुष और 5 महिलाएं हैं। पुरुषों की उम्र 18 वह 55 साल की है जबकि महिलाएं 22 से 56 वर्ष के बीच की हैं। उपायुक्त डॉ आरके परुथी ने पुष्टि की है। बता दें कि आज दोपहर ही गोविंदगढ़ में 13 मामले आए थे यानी कि अब आज का आंकड़ा 20 हो गया है।