कुल्लू (एमबीएम न्यूज़): भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुनील ठाकुर ने आज कुल्लू ज़िला भाजयुमो की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा की जो देश एक साल पहले भ्र्ष्टाचार के लिए पूरी दुनिया में विख्यात हो चूका था, आज वही भारत वर्ष अपनी विकास दर एवम् पारदर्शी शासन के लिए पूरी दुनिया में सुर्खियां बना हुआ है। यह सब देश के लोकप्रिय प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी की कड़ी मेहनत, दूरदर्शिता एवं भ्र्ष्टाचार पर पूरी तरह रोक लगाने से देश चहुमुखी विकास की ओर आगे बढ़ रहा है।
मोदी जी के सपनों को साकार बनाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा योग क्रांति,स्वच्छ्ता क्रांति, कन्या शक्ति क्रांति, कौशल क्रांति एवं निर्माण क्रांति को प्रदेश की आम जनता तक पहुँचाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजयुमो अनुराग ठाकुर जी के नेतृत्व में साकार बनाने के लिए प्रदेश के सभी ज़िलों एवं मण्डलों की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इस मौके पर हिमाचल प्रभारी महेश चौहान ने कहा की युवा मोर्चा जल्दी ही पंचक्रांति के युवाओं को संगठित कर देश के अंदर एक बड़ी रैली आयोजित करेगा।
भाजयुमो हिमाचल ने अभी तक सभी अभियानों को सफल बनाया है और अब इस पंचक्रांति अभियान के माध्यम से युवाओं को नशे से बचा कर योग से जोड़ने का काम करेगा। प्रदेश के सभी मन्दिरों, अस्पतालों, बस स्टैंड को स्वच्छ बनाने के लिए विशेष अभियान चलाएगा। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव शर्मा, देवेंदर ठाकुर, राम ठाकुर, ज़िला उपाध्यक्ष नवल नेगी, केशव ठाकुर, मनु ठाकुर, ज़िला सचिव दुर्गा ठाकुर, रुचिन चौहान, ज़िला प्रवक्ता गिरिराज बिष्ट, पृथ्वी ठाकुर, देव, सुमित शर्मा, झाबे राम ठाकुर आदि उपस्थित रहे।