चंबा: वैश्विक महामारी में प्रदेश में सवा तीन महीने से डर नजर आ रहा है। हालांकि बार-बार यह तर्क दिया जा रहा है कि घबराने व डरने की कोई बात नहीं है, लेकिन फिर भी प्रदेशवासियों में घबराहट हो ही रही है। लिहाजा, घबरा रहे लोगों को हिमाचल पुलिस में चंबा के जवानों का हौंसला देख लेना चाहिए। हाल ही में अपनी कर्त्तव्य परायणता के दौरान चार जवान संक्रमित हो गए थे। उपचार के लिए कोरोना सैंंटर बालू में दाखिल हैं।
कोरोना अस्पताल से इन जवानों ने अपनी लडाई को जारी रखते हुए आम जनता के लिए एक वीडियो संदेश दिया है कि अगर आपके हौंसले बुलंद हों और इरादे मजबूत हों तो किसी भी जंग को जीता जा सकता है। हम सबके भीतर एक योद्धा होता है, केवल उसे जगाना होता है। इस युद्ध में हर किसी को कोरोना योद्धा बनकर दिखाना है। अहम बात यह है कि वीडियो संदेश में जवानों का आत्मविश्वास इतना है कि उपचार के दौरान जिम भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें जवानों द्वारा बताया गया है कि बीमारी से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि लड़ना है। चारों जवान स्वस्थ हैं।
दिल्ली से लौटने के बाद चारों ही पॉजिटिव आए थे। इसके बाद बालू में दाखिल किए गए हैं। बहरहाल, शायद हिमाचल में पहली बार हुआ है, जब पुलिस के जवानों ने संदेश के तौर पर कसरत करते हुए एक सोलिड संदेश प्रदेश को भेजा है।
Latest
- HPU ने नॉन टीचिंग व टीचिंग स्टाफ के लिए नए निर्देश किए जारी, विभागों के लिए निकाला सर्कुलर…
- नाहन में 29 मार्च को इन क्षेत्रों में रहेगा Power Cut…
- फोरलेन निर्माण कार्य से प्रभावित तीन पंचायतों के प्रतिनिधिमंडल ने DC को सौंपा 9 सूत्रीय मांगपत्र
- विक्रमी संवत 2081 के आगमन पर सेरी में मनाया जाएगा हिन्दू नव वर्ष : भीमचंद सरोच
- पूराना जुन्गा रूट पर बहाल की जाए बसें, चालक-परिचालक को मिले पुलिस सुरक्षा