सोलन : जिला के कंडाघाट में उस समय सनसनी फैल गई जब यहां एक महिला का शव उसके घर की छत पर संदिग्ध हालत में लटका हुआ मिला। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि महिला का शव उसके घर की छत पर लटका हुआ मिला है। पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत कवारग निवासी एक महिला जिसकी पहचान सुनीता के तौर पर हुई है। यह महिला अपने ही घर की छत से संदिग्ध अवस्था में लटकी हुई पाई गई। महिला का बेटा जब घास लेकर वापिस घर लौटा, तो उसने अपनी माता को लटके हुए देखा और तुरंत इसकी सूचना अपने अन्य रिश्तेदारों व पुलिस को दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में पाया कि इस महिला के पति ने भी कुछ महीनों पहले आत्महत्या की थी और महिला ने भी आत्महत्या की है। एएसपी अशोक पुआर ने कहा कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।