बिलासपुर : प्रदेश में लगातार कोरोना का प्रकोप जारी है। बिलासपुर मे एक साथ सात पॉजिटिव मामले सामने आए है। इसके साथ ही जिला में संक्रमितों की संख्या 62 पहुंच गई है। बतया जा रहा है की इन सभी को हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला के क्वारंटाइन सैंटर मे रखा गया था। यह सभी बिहार राज्य के रहने वाले मजदूर है।
कुछ दिन पहले बंदला मे एक युवक पॉजिटिव आया था तथा उसके सम्पर्क में आए 55 लोगों को क्वारंटाइन किया गया था, जिनमे ये भी शामिल थे। इन 55 लोगों में से एक युवक पहले पॉजिटिव पाया गया था, जबकि दो युवक गत रात्रि संक्रमित मिले थे। अब 7 पॉजिटिव आने से इनकी संख्या दस पहुंच चुकी हैं । उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि इन सभी लोगों को कोविड आयुर्वेदिक अस्पताल चांदपुर शिफ्ट किया जा रहा है।
Latest
- कांगड़ा : पिकअप व बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत
- मां के मोक्ष की कामना लेकर पदयात्रा पर निकली डॉक्टर आस्था अग्निहोत्री
- वाह रे राजनीति : बरसों बाद मिले गुरु-चेला, राणा ने धूमल के पांव छूकर लिया आशीर्वाद
- जोगिंद्रनगर कांग्रेस में बगावत, ब्लाक महिला कांग्रेस की अध्यक्षा ममता कपूर भाजपा में शामिल
- सोलन : मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लाखों के आभूषण व नकदी बरामद