सोलन : जिला में कोरोना ने अपनी रफ्तार तेजी से पकड़ ली है। रात को एक साथ 48 नए मामले सामने आये है। इससे पिछले 29 का रिकॉर्ड टुटा है। इसके बाद सोमवार का आंकड़ा 69 हो गया है। जो प्रदेश में एक ही दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। आधी रात को एक साथ इतने मांमले सामने आने से सरकारी अमले की लाजमी तौर पर नींद उड़नी ही थी। अहम जानकारी ये है कि 69 में से 59 उद्योगों के मज़दूर है जो फैक्ट्री के ठेकेदारों द्वारा लाये जा रहे है। तमाम 69 मामले बीबीएन के ही है। जानकारी के मुताबिक संक्रमित पाए गए अधिकतम मामले उद्योगों के कर्मचारी है। रिगेली इंडिया बबलगम कंपनी(Regali India Bubblegum Company) के 15 कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 2 लोग इस कंपनी के कर्मचारी के परिजन हैं। इसके अलावा 4 लोग सारा टैक्सटाईल( Sara textiles) के कर्मचारी का परिवार के है जो कि कंपनी से बाहर किराए के कमरे में रहता है। ग़ौरतलब है कि बिलांवाली का एक कर्मचारी रिगली इंडिया में काम करता था, जो सर्वप्रथम संक्रमित पाया गया था। उसके बाद जब एहतियात के तौर पर कंपनी के कर्मचारियों को एक रिजोर्ट में क्वारंटाइन किया गया था और उनके सैंपल लिए गए थे। सनसिटी रोड पर क्वारंटाइन(Quarantine) हुए कर्मचारियों मे आज कुछ कर्मचारियों की रिपोर्ट पोजिटिव आई है, जिसमें से 15 कर्मी संक्रमित पाए गए जबकि दो लोग कंपनी के ही किसी कर्मचारी के परिजन बताए जा रहे है।
वहीं दूसरी ओर धागा मिल(Thread) नालागढ(Nalagarh) में भी संक्रमितों के मिलने का सिलसिला बढता जा रहा है जो चिंताजनक है। प्रशासन ने सभी स्थानों को सैनीटाईज कर दिया है और प्रभावित लोगों के परिजनों व दोस्तों को घरों पर ही रुकने की सलाह दी है। एसडीएम प्रशांत देष्टा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की जानकारी न छुपाएं और बाहर से चोरी छिपे कर्मचारी व लेबर न आएं। बल्कि उसकी पूरी सूचना शासन को दें। आपका एक छोटा सा गलत कदम किसी को परेशानी में डाल सकता है। जुलाई का महीना लगातार नालागढ उपमंडल के लोगों की दिक्कतों को बढा रहा है। बता दे प्रदेश में सबसे पहले ऊना(Una) हॉटस्पॉट बना इसके बाद इसका केंद्र कांगड़ा(kangra) व फिर हमीरपुर(Hamirpur) रहा जो अब बीबीएन(BBN) की तरफ मुड़ता नजर आ रहा है।