ऊना : सदर थाना के तहत झंबर (Jhamber)में अज्ञात महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला है। महिला के सिर व पैर पर जख्म के निशान है। सूचना मिलने के बाद एएसपी विनोद कुमार (ASP Vinod Kumar) के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतार कर कब्जे में लिया। पुलिस ने महिला की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर को झंबर के शमशान घाट के समीप ग्रामीण ने एक महिला का शव पेड़ से लटका देखा। जिसकी सूचना ग्राम पंचायत प्रधान परमजीत को दी गई। प्रधान ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। एएसपी विनोद कुमार धीमान सहित पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उताया। पुलिस ने पाया महिला के सिर व पैर पर जख्म के निशान है। महिला कौन है, इसको लेकर स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की गई, लेकिन पहचान नहीं हो पाई।
एएसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि एक अज्ञात महिला का शव पेड़ से झूलता हुआ मिला है। महिला के शरीर के कुछ हिस्सों पर चोट के निशान है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
Latest
- सोलन : मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लाखों के आभूषण व नकदी बरामद
- गृह क्षेत्र पहुंचने पर कंगना रनौत ने किया रोड शो, बोली चुनाव में विकास ही मुख्य मुद्दा
- होमगार्ड जवानों को 5 माह से नहीं मिला वेतन, घर जाने को नहीं पैसे कैसे करेंगे चुनाव में ड्यूटी
- बिलासपुर : मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने की लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा
- ठियोग पुलिस के हत्थे चढ़े हरियाणा के दो तस्कर, पांच लाख की हेरोइन बरामद