शिमला : बुधवार रात से प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष (BJP President) को लेकर नाटकीय घटनाक्रम चल रहा है। इसके मुताबिक राज्य सभा सांसद इंदू गोस्वामी (Indu Goswami) को बतौर प्रदेश अध्यक्ष बागडोर सौंप दी गई है। दिलचस्प बात यह है कि पार्टी ने आधिकारिक तौर पर इस बाबत कोई घोषणा नहीं की है। इस घटनाक्रम पर सुबह होते-होते विराम लग गया था, लेकिन अचानक ही पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (National General Secretary ) के टवीट ने इंदू गोस्वामी को बधाई के संदेश ने फिर हलचल पैदा कर दी। शाम 5 बजे तक भी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई थी। बता दें कि डाॅ. राजीव बिंदल की भी इस पद पर वापसी की अटकलें चलती रही हैं। फिलहाल इस बात पर भी संशय है कि अगर इंदू गोस्वामी को कमान मिली तो क्या वो भाजपा की पहली महिला प्रदेशाध्यक्ष होंगी या नहीं।
क्या है भाजपा नेत्री की पृष्ठभूमि…
इंदू गोस्वामी कांगड़ा जिला के बैजनाथ से ताल्लुक रखती है। उनकी गिनती भाजपा की तेजतर्रार नेत्रियों में होती है। पिछले 32 सालों से वह पार्टी से जुड़ी हुई हैं। वह वर्ष 2016 से 2019 तक प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। इंदू गोस्वामी भाजपा की धूमल सरकार के दौरान वर्ष 1998 से 2002 तक राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष व राज्य सामाहिक कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष भी रहीं। छात्र जीवन में वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ीं। वर्ष 1987 से 1990 तक वह एबीवीपी की सक्रिय कार्यकर्ता रहीं। वर्ष 1990 से 1992 तक वह भाजपा मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष रहीं।
वर्ष 1992 से 1994 तक भाजयुमो की जिला उपाध्यक्ष, वर्ष 1994 से 1996 तक भाजयुमो की राज्य सचिव और वर्ष 1996 से 1998 तक राज्य उपाध्यक्ष रहीं। वर्ष 1998 से 2002 तक वह प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव और वर्ष 2007 से 2012 तक प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य रहीं। इंदू गोस्वामी वर्ष 2016 से 2019 तक हिमाचल भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद पर काबिज रहीं। वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया। हालांकि चुनाव में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होने प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
Latest
- मंडी : खड्ड में डूब रहे दोस्तों को बचाने के चक्कर में दिल्ली से आए पर्यटक की मौत
- शिमला में धूमधाम से मनाया गया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव
- NIT हमीरपुर से बीटेक करने वाले छात्र आर्यन शर्मा ने पास की UPSC परीक्षा, झटका 352 रैंक…
- धारटीधार की तलहटी बनी किंग कोबरा का स्थायी ठिकाना, पहली बार फन फैलाकर फुंकार…
- मंडी लोकसभा सीट को लेकर 19 अप्रैल को शिमला में रणनीति बनाएगी कांग्रेस