• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कांगड़ा / …. 51 बरस का हुआ हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड, करीब डेढ़ करोड़ को दे चुका सर्टिफिकेट 

…. 51 बरस का हुआ हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड, करीब डेढ़ करोड़ को दे चुका सर्टिफिकेट 

July 3, 2020 by MBM News Network

शिमला : अगर किसी सेलिब्रिटी या फिर राजनीतिज्ञ का जन्मदिन हो तो सोशल मीडिया में बधाईयां देने वालों का तांता लग जाता है, लेकिन शायद ही कोई जानता हो कि आज हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 51वा जन्म दिवस मना रहा है। इस दौरान बोर्ड द्वारा जारी किए गए प्रमाण पत्रों के आधार पर आज कई लोग उच्च पदों पर आसीन होंगे या फिर अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे होंगे। 
आपको बता दें हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड का गठन 3 जुलाई 1969 को हुआ था।  हालांकि आंकड़ा उपलब्ध नहीं है, लेकिन मोटे तौर पर माना जाए तो आज तक स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा करीब डेढ़ करोड़ छात्रों को प्रमाण पत्र जारी किए गए होंगे जो आज भी आप के द्वारा फाइल में बेहद ही सावधानी से रखे गए होंगे। पहले स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 8वीं, 10वीं  व 12वीं की परीक्षाएं ली जाती थी, लेकिन कुछ साल पहले आठवीं की परीक्षा का संचालन बोर्ड द्वारा रोक दिया गया था।  इस समय नियमित परीक्षार्थियों  की 10वीं व 12वीं के अलावा राज्य मुक्त विद्यालय की परीक्षाएं भी  बोर्ड द्वारा आयोजित की जाती हैं।  52 वे  वर्ष में प्रवेश करने पर आज बोर्ड परिसर में एक कार्यक्रम भी आयोजित हुआ।
51 साल के लंबे अंतराल में स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए नित्य नए आयाम स्थापित किए हैं। बोर्ड के कर्मचारी संघ ने सामूहिक बयान में कहा कि यह गौरव की बात है कि हम उस संस्था के हिस्सा है जिसने हिमाचल के शिक्षा जगत में अहम भूमिका निभाई है। दीगर है कि हर साल दो से तीन लाख छात्र बोर्ड परीक्षाओ में हिस्सा लेते है। इस समय बोर्ड की कमान बतौर चेयरमैन डॉ सुरेश कुमार सोनी संभाले हुए हैं।  स्थापना दिवस के  मौके पर आज शिक्षा बोर्ड के  कर्मचारियों ने मां सरस्वती के मंदिर में हलवे का प्रसाद चढ़ा कर एक दूसरे को बधाई भी दी।
संघ के प्रधान विपिन मैहरा , उप प्रधान ओंकार , संरक्षक अशोक राणा, महासचिव सुनील शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय बरवाल, संयुक्त सचिव देशराज ठाकुर, महिला सचिव रजनी शर्मा, संयोजक वीरेंद्र मैहरा, प्रेस सचिव सुशील शर्मा, प्रचार सचिव अश्विनी कुमार इत्यादि मौजूद थे। उधर एमबीएम न्यूज नेटवर्क से बातचीत करते हुए बोर्ड की जन सूचना संपर्क अधिकारी अंजू पाठक ने माना कि 51 साल के सफर में बोर्ड द्वारा लगभग डेढ़ करोड़ छात्रों को प्रमाण पत्र जारी किए गए होंगे, इसके अलावा लाखों छात्रों ने मेरिट में स्थान बनाकर अपने कैरियर को आगे बढ़ाने में सफलता अर्जित की होगी।
दीगर  है कि इस समय पहाड़ी प्रदेश हिमाचल में हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के अलावा सीबीएसई व आईसीएसई द्वारा भी स्कूलों को मान्यता प्रदान की जाती है, देशभर में हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड का भी एक अपना अलग ही दबदबा है।

Filed Under: कांगड़ा, मुख्य समाचार, शिमला, सामान्य ज्ञान, हिमाचल प्रदेश


Loading…



Primary Sidebar

National

वैक्सीन बनाने वाली कंपनी लगी आग से 5 की मौत, कोविड वैक्सीन सुरक्षित 

पुणे, 21 जनवरी : वैक्सीन की दिग्गज कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (सीआईआई) के एक निमार्णाधीन भवन में गुरुवार दोपहर भीषण आग लगने की घटना में कम से कम पांच लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे और पुणे के मेयर मुरलीधर मोहोल ने घोषणा की कि आग की चपेट […]

कश्मीर घाटी, लद्दाख में कड़ाके की ठंड, पारे में आई भारी गिरावट

श्रीनगर, 21 जनवरी : मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को कश्मीर घाटी और लद्दाख में अगले तीन दिनों में फिर से बर्फबारी और बारिश होने की भविष्यवाणी जताई गई है, जिसके चलते यहां के न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। रात में आसमान साफ रहने से घाटी सहित लद्दाख में गुरुवार […]

More Posts from this Category

Recent Posts

  • वैक्सीन बनाने वाली कंपनी लगी आग से 5 की मौत, कोविड वैक्सीन सुरक्षित 
  • हिमाचल की इस पंचायत में जाली वोट देते धरा व्यक्ति, मामला दर्ज 
  • हिमाचल में पंचायत चुनाव के आखिरी चरण में 80% मतदान, महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा
  • हिमाचल में कल फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेगा बारिश व बर्फबारी के दौर
  • हिमाचल : सौतेले पिता की हत्या के आरोप में बेटी सहित मां गिरफ्तार

Recent Comments

  • MBM News Network on हाईकोर्ट ने SDM घुमारवीं को दिए सब्सिडी घोटाले मामले में जांच के आदेश  
  • NK on हाईकोर्ट ने SDM घुमारवीं को दिए सब्सिडी घोटाले मामले में जांच के आदेश  
  • Sandhyar Productions on वकालत की पढ़ाई कर चुकी 21 वर्षीय मुस्कान ने भरा जिला परिषद चुनाव का दम, ये बोली
  • Rohit on सोलन बिजली बोर्ड के कर्मचारी, हाड़ कंपाने वाली ठंड में रात 2 बजे तक जोड़ते रहे लाइन
  • Dinesh on हिमाचल के इस जिले में ब्रिटेन से आए 5 लोग…मचा हड़कंप, प्रशासन ने लिए सैंपल

अभिलेखागार

Copyright © 2021