बिलासपुर : जिला में दो और मामले पॉजिटिव आए हैं। पॉजिटिव आए दोनों ही संस्थागत क्वारंटाइन सैंटरों मे रखे गए थे। एक मामला स्वारघाट के संस्थागत क्वारंटाइन में था जो बैंगलोर से 23 जून को आया था जिसकी उम्र 17 साल तथा वह नैणा देवी के मलेटा गांव का रहने वाला है।
दूसरा मामला घुमारवीं उपमड़ल का है जो राधा स्वामी भवन मे कंवारटाइन था। वह दिल्ली से 24 तारीख को आया है। 23 वर्षीय यह युवक गाहर गांव का रहने वाला है। इन दोनों युवकों को कोविड आयुर्वेदिक अस्पताल चांदपुर में ले जाया गया है। उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने बताया कि दो व्यक्ति पॉजिटिव आए हैं। दोनों को कोविड आयुर्वेदिक अस्पताल चांदपुर में ले जाया गया है।