परवाणु: कोरोना संकट के बीच हिमाचल प्रदेश में नाशपाती सेब से मंहगी बिक रही है। प्रदेश में सेब जहां 1400 रुपए प्रति बॉक्स बिक रहा है। वहीं मोटी डंडी “नाशपाती” 2200 रुपए प्रति बॉक्स के हिसाब से बिकी है। बागबानों को नाशपाती के अच्छे दाम मिलने से उनके चेहरे पर रौनक आ गई है। वहीं प्रदेश की सबसे बड़ी फल मंडी भट्टाकुफर में शनिवार को टाइडमैन सेब के 88 बॉक्स पहुंचे।
सेब के ये बॉक्स करसोेग क्षेत्र से आए। फल मंडी में सेब 500 से 1500 रुपए प्रति पेटी बिका। सेब सीजन के रफ्तार पकड़ते ही सेब के दामों में भी उछाल आने लगा है। कुल मिलाकर आम लोगो को नाशपाती के जायके के लिए अधिक जेब ढीली करनी पड़ेगी।
Latest
- हमीरपुर से डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री व कांगड़ा से रघुबीर बाली को उतारने की तैयारी
- अंतर्राष्ट्रीय की पवित्र श्री रेणुका झील की स्वच्छता व संरक्षण पर दिया जाएगा विशेष ध्यान
- मंडी : मुख्यमंत्री जी इलाज का खर्च नहीं, सुरक्षा चाहती हैं प्रदेश की बेटियां
- पंजाब रोडवेज ने त्यागा 43 सेक्टर बस स्टैंड, HRTC में करोड़ों की किफायत को लेकर मंथन…
- नाहन में नशे के खिलाफ खाकी का हमला, 110 ग्राम चिट्टा, 35 हजार कैश व गोल्ड चेन सहित काबू