रोनहाट : सिरमौर ज़िला के रोनहाट में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भारतीय सेना के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंक कर अपना रोष प्रकट किया गया। मंगलवार को रोनहाट बाजार में चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की शव यात्रा निकालकर बस स्टैंड में पुतला जलाकर रोष प्रकट किया गया।
खाद्य एवं आपूर्ती निगम के उपाध्यक्ष व शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर ने बताया कि जिस प्रकार से चीन की सेना ने भारत के निहत्थे वीर जवानों पर धोखे से प्रहार किया है वो बहुत ही निंदनीय है। चीन ने ऐसा करके पूरे विश्व को अपनी कायरता का प्रमाण दिया है। बलदेव सिंह तोमर ने सभी देशवासियों से चीन में निर्मित वस्तुओं के का त्याग करने का आग्रह किया है।
इस अवसर पर सिरमौर जिला के भाजपा उपाध्यक्ष गुमान पोजटा, शिलाई भाजपा मंडल के महामंत्री हरी सिंह ठाकुर, गंगा राम सिंगटा, सुरेंद्र राणा, मान सिंह सिंगटा, लायक राम मंगेट, मियां मोहर सिंह, राकेश ठाकुर, नरेश शर्मा, मोहन सिंह चौहान, खजान सिंह राणा, दया राम शर्मा, प्रताप सिंह, रतन पोजटा सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।