सुंदरनगर : उपमंडल में सोमवार को यूपी पुलिस ने एक धोखाधड़ी मामले में दबिश दी। वृदांवन पुलिस टीम ने ग्राम पंचायत कलौहड़ के गांव धनेश्वरी में एक धोखाधड़ी के मामले वांछित दो युवतियों की तलाश में आई थी।
जानकारी के अनुसार तनिका शर्मा व कोमल शर्मा दोनों बहनें धनेश्वरी गांव में पिछले कुछ महीनों से वृंदावन के केशव धाम के एक व्यक्ति से ऑनलाइन चैटिंग करती थी। बाद में जब इनकी उस व्यक्ति के साथ अच्छी बातचीत हो गई तो उक्त दोनों लड़कियां वृंदावन जाकर इनमें से एक लड़की तनिका शर्मा ने उस व्यक्ति से शादी रचा ली।
दोनों बहनों ने उस व्यक्ति से 3 लाख नकद और सोने व चांदी के सभी गहने निकाल कर वहां से भाग गई। इस पर पुलिस स्टेशन वृंदावन में युवतियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 और 420 दर्ज किया गया है।
डीएसपी गुरबचन सिंह रणौत ने कहा कि धोखाधड़ी मामले में उत्तर प्रदेश के वृदांवन थाने की पुलिस ने सुंदरनगर के धनेश्वरी गांव में दबिश दी थी। उन्होंने कहा कि धोखाधड़ी मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस को धनेश्वरी गांव की रहने वाली दो युवतियां वांछित हैं।
उन्होंने कहा कि दोनों लड़कियां आजकल अपने घर में होम क्वारंटाइन है। गुरबचन सिंह ने कहा कि युवतियों के होम क्वारंटाइन होने की वजह से पुलिस टीम वापस चली गई है।