• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / छात्रवृति घोटाले के आरोपी हितेश गांधी को प्रदेश हाईकोर्ट से नहीं मिली जमानत…

छात्रवृति घोटाले के आरोपी हितेश गांधी को प्रदेश हाईकोर्ट से नहीं मिली जमानत…

June 29, 2020 by MBM News Network

शिमला: बहुचर्चित छात्रवृति घोटाले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए केसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के वाइस चेयरमैन हितेश गांधी को प्रदेश हाईकोर्ट से राहत नहीं मिल पाई है। 250 करोड़ के घोटाले में हाईकोर्ट ने आरोपित की जमानत याचिका खारिज कर दी है। हितेश गांधी ने जमानत के लिए हाईकोर्ट का दरबाजा खटखटाया था। आरोपित ने जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी। जिस पर सुनाई करते हुए हाईकोर्ट ने इसे खारिज कर दिया।

हितेश गांधी पिछले करीब छह माह से जेल में बंद है। इसी साल 3 जनवरी को वह गिरफ्तार हुआ था। इस घोटाले में सीबीआई ने गत 30 मार्च को अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। चार्जशीट में हितेश गांधी सहित 12 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें आधा दर्जन आरोपित शिक्षा महकमे के अधिकारी व कर्मचारी हैं, जो कि घोटाले के वक्त शिक्षा निदेशालय शिमला में कार्यरत थे।
छात्रवृति स्कैम में सीबीआई ने शिक्षा विभाग के तत्कालीन अधीक्षक ग्रेड 2 अरविंद राजटा और एक बैंक के तत्कालीन हैड कैशियर एसपी सिंह को भी सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।सीबीआई ने 9 मई 2019 को इस घोटाले में एफ़आईआर दर्ज की थी। इसके बाद हिमाचल सहित कई शैक्षणिक संस्थानों के ठिकानों पर छापेमारी हुई। ऊना के पड़ोगा और नंवाशहर के केसी ग्रुप निजी शिक्षण संस्थान के खिलाफ सीबीआई जांच में सामने आया है कि इन दोनो संस्थानों में एक साल में 30 करोड़ की छात्रवृतियो का गोलमाल हुआ है। दोनों संस्थानो में 370 छात्रवृतियां फर्जी ही जारी की गई। पड़ोगा और नंवाशहर के निजी शिक्षण संस्थान में छात्रवृत्ति हड़पने के लिए छात्रों की जाति को ही बदल दिया। छात्रवृति की रकम ज्यादा हड़पने के लिए अनुसूचित जाति (एसी) के छात्रो को अनुसूचित जनजाति  (एसटी) का फर्जी छात्र बनाया गया। छात्रों की जाति बदलकर छात्रवृति हड़पने का यह खेल इसलिए खेला गया क्योंकि एसटी के छात्रों को एसी के छात्र से दोगुनी छात्रवृति मिलती है। अनुसूचित जाति के छात्र को 50,000 और अनुसूचित जनजाति के छात्र को 98,000 की छात्रवृति मिलती है।

Filed Under: मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश


Loading…



Primary Sidebar

National

लाल किले में प्रवेश करने वाले दीप सिद्धू के खिलाफ F.I.R न किए जाने पर सवाल

नई दिल्ली, 27 जनवरी : कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को नई दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान किसानों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद किसान नेताओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पंजाब के सांसद जसबीर सिंह गिल डिंपा ने कहा, “क्या किसी […]

26 जनवरी हिंसा : राकेश टिकैत, अन्य किसान नेताओं के खिलाफ FIR

नई दिल्ली, 27 जनवरी : दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में हुई हिंसा को लेकर भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के प्रवक्ता राकेश टिकैत व अन्य किसान नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनलोगों के खिलाफ एफआईआर, रैली के संबंध में जारी अनापत्ति प्रमाणपत्र […]

More Posts from this Category

Recent Posts

  • हिमाचल में महिला की हत्या, चुनाव की रंजिश की आशंका..चार जख्मी   
  • शिमला में दिल्ली के पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त,  2 की मौत, 10 जख़्मी 
  • बेटी ने भरी सफलता की उड़ान, भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनी शबनम चंदेल
  • शिमला : 32 कमरों के 4 मंजिला मकान में भड़की आग, करोड़ों का नुकसान 
  • सिरमौर जिला परिषद के नव निर्वाचित सदस्यों की शपथ में देरी क्यों, सियासत पर हिमाचल की नजरें

Recent Comments

  • MBM News Network on हाईकोर्ट ने SDM घुमारवीं को दिए सब्सिडी घोटाले मामले में जांच के आदेश  
  • NK on हाईकोर्ट ने SDM घुमारवीं को दिए सब्सिडी घोटाले मामले में जांच के आदेश  
  • Sandhyar Productions on वकालत की पढ़ाई कर चुकी 21 वर्षीय मुस्कान ने भरा जिला परिषद चुनाव का दम, ये बोली
  • Rohit on सोलन बिजली बोर्ड के कर्मचारी, हाड़ कंपाने वाली ठंड में रात 2 बजे तक जोड़ते रहे लाइन
  • Dinesh on हिमाचल के इस जिले में ब्रिटेन से आए 5 लोग…मचा हड़कंप, प्रशासन ने लिए सैंपल

अभिलेखागार

Copyright © 2021