संगड़ाह : भाजयुमो जिला सिरमौर इकाई द्वारा मनोज ठाकुर को रेणुकाजी मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन चौधरी द्वारा मंगलवार को उक्त नियुक्ति की गई। क्षेत्र के भाजयुमो तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि महाविद्यालय के केन्द्रीय छात्र परिषद अध्यक्ष रहे उक्त जुझारू युवा नेता की नियुक्ति से क्षेत्र में पार्टी व संगठन को मजबूती मिलेगी।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष द्वारा शिलाई व पांवटा के मंडल अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं। अनिल चौहान को शिलाई तथा चरणजीत सिंह को पांवटा मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा भाजयुमो द्वारा जिला कार्यकारिणी भी गठित की गई। जिसमें सौरभ गोयल, विनोद ठाकुर, प्रशांत ठाकुर, राजेश ठाकुर व कपिल वर्मा को उपाध्यक्ष, शुभम सैनी व सतीश कुमार को महामंत्री, रणवीर सिंह, संजीव ठाकुर, संजय तोमर, गुरचरण सिंह व अश्वनी को सचिव, पीयूष आनंद व कपिल भारद्वाज को जिला प्रवक्ता तथा कुलविंदर सिंह को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।