बिलासपुर : आज नयना देवी में मन्दिर न्यास में ड्यूटी करते एक होमगार्ड्स के जवान की हृदय गति रुक जाने से मृत्यु होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह होम गार्ड जवान को दिल का दौरा पड़ा तथा अस्पताल पहुँचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान पवन कुमार सुपुत्र हरिराम (41) निवासी डेलग जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। मृत जवान मन्दिर न्यास में ड्यूटी करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु बिलासपुर भेज दिया है। डीएसपी संजय शर्मा ने खबर की पुष्टि की है